मध्य प्रदेशराज्यसतना

Satna News: सतना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन चल समारोह में बवाल, बोलेरो चालक और साथियों ने किया हमला

घटना पुलिस बल की मौजूदगी में हुई, हालांकि बेकाबू भीड़ के कारण जवान स्थिति नियंत्रित नहीं कर पाए। अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचते ही हमलावर फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पीड़ित पक्ष ने शिकायत दर्ज कराई है।

Satna News: सतना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन चल समारोह में बवाल, बोलेरो चालक और साथियों ने किया हमला

घटना पुलिस बल की मौजूदगी में हुई, हालांकि बेकाबू भीड़ के कारण जवान स्थिति नियंत्रित नहीं कर पाए। अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचते ही हमलावर फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पीड़ित पक्ष ने शिकायत दर्ज कराई है। 

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन चल समारोह में शुक्रवार रात बड़ा हंगामा हो गया। कोलगवा थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल दशमेश के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बोलेरो चालक और उसके साथियों ने प्रतिमा विसर्जन करने जा रही भीड़ पर अचानक हमला कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि मौके पर लाठी-डंडे और बेल्ट चलने लगे। इस दौरान महिलाओं और बेटियों पर भी हमला हुआ। कई लोग घायल हो गए।

कैसे भड़का विवाद?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चल समारोह के दौरान दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे लोगों की भीड़ के बीच एक बोलेरो चालक ने अपनी गाड़ी घुसाने की कोशिश की। प्रतिमा विसर्जन में शामिल लोगों ने वाहन रोक दिया और समझाने की कोशिश की, लेकिन यह बात बोलेरो चालक को नागवार गुजरी। कुछ देर तक कहासुनी के बाद चालक वहां से गाड़ी लेकर चला गया। मगर थोड़ी ही देर बाद वह अपने साथियों सहित दो-तीन अन्य गाड़ियों में वापस लौटा। जैसे ही चल समारोह के बीच पहुंचा। उसके साथ मौजूद लोगों ने अचानक लाठी-डंडे और बेल्ट निकालकर भीड़ पर हमला कर दिया।

चल समारोह में विवाद

महिलाओं और बेटियों को भी नहीं छोड़ा
हमले के दौरान अफरा-तफरी का माहौल हो गया। विसर्जन चल समारोह में शामिल कई महिलाएं और बेटियां भी हमले की चपेट में आईं। घबराहट और भगदड़ के बीच कई लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोग अपनी-अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

पुलिस के सामने ही हुई मारपीट
सबसे बड़ी बात यह रही कि यह पूरी घटना पुलिस बल की मौजूदगी में हुई। मौके पर तैनात जवान भीड़ को काबू में करने की कोशिश करते रहे, लेकिन मारपीट और बेकाबू भीड़ की वजह से विवाद को शांत नहीं करा सके। अंततः सूचना पाकर कोलगवा थाने से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस को देखते ही हमलावर मौके से भाग निकले और लोगों में भगदड़ मच गई।

पीड़ित पक्ष ने की शिकायत
घटना के बाद घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया। वहीं, पीड़ित पक्ष थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कर रहा है। पुलिस ने हमलावर बोलेरो चालक और उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है। कोलगवा थाना प्रभारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

One Comment

Leave a Reply to legendlink Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!