मुख्यमंत्री ने खाद वितरण की वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ली जानकारी
अधिकारियों को खाद वितरण की नियमित जानकारी के लिए दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने खाद वितरण की वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ली जानकारी
अधिकारियों को खाद वितरण की नियमित जानकारी के लिए दिए निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को खाद वितरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि किसानों को खाद की उपलब्धता वितरण और आगामी प्राप्ति की जानकारी प्रतिदिन संचार माध्यमों से दी जाए।टोकन व्यवस्था से सुचारू वितरण हो और किसान परेशान न हों।
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फसलों के नुकसान का त्वरित सर्वे कर राहत राशि वितरण के निर्देश भी दिए।नरवाई प्रबंधन पर जोर देते हुए उन्होंने हार्वेस्टर के साथ स्ट्रारीपर का उपयोग अनिवार्य करने को कहा और नरवाई जलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने बताया कि तीन संभागों के 11जिलों में समर्थन मूल्य पर कोदो-कुटकी का उपार्जन किया जाएगा।जिसके लिए किसानों का पंजीयन 22 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक होगा।कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र से वीडियो कान्फ्रेंसिंग में शामिल प्रभारी कलेक्टर डॉ सौरभ सोनवणे ने बताया कि एक सप्ताह से खाद की कम आपूर्ति के कारण वितरण में कठिनाई हो रही है।

रीवा में करहिया कृषि उपज मण्डी में प्रतिदिन खाद के लिए तीन से चार हजार किसान पहुंच रहे हैं। जिसके कारण खाद के वितरण में कठिनाई हुई है। किसानों को कतारबद्ध करके टोकन और खाद का वितरण किया जा रहा है।कतार में लगे किसानों को राजस्व और पुलिस अधिकारियों द्वारा नाश्ता और पानी का वितरण किया जा रहा है।इस कार्य में सामाजिक संगठन भी सहयोग कर रहे हैं।पूरे जिले में राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों की निगरानी में खाद का वितरण कराया जा रहा है। एनआईसी केन्द्र से कमिश्नर बीएस जामोद, संयुक्त आयुक्त सुदेश मालवीय अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी अन्य अधिकारी वीडियो कान्फ्रेंसिंग में शामिल हुए।




