मध्य प्रदेशराज्यरीवालोकल न्यूज़
अपर कलेक्टर ने किया खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण
रीवा अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी ने रीवा की करहिया मंडी स्थित खाद वितरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया

अपर कलेक्टर ने किया खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण
रीवा
जिले में इन दिनों किसानों को खाद वितरण के कार्य में तेजी लाई जा रही है।रीवा अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी ने रीवा की करहिया मंडी स्थित खाद वितरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान वितरण व्यवस्था का जायजा लिया और किसानों को सुचारू रूप से खाद मिल सके।अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर किसानों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।
खाद वितरण में किसी प्रकार की अव्यवस्था या भेदभाव न हो।किसानों को लाइन में लगाकर टोकन के माध्यम से खाद वितरण किया गया।जिससे भीड़ को नियंत्रित रखने में सहायता मिले।निरीक्षण के दौरान एसडीएम हुजूर वैशाली जैन,तहसीलदार शिवशंकर शुक्ला नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला एवं पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।




