Maihar News: सप्तमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, दो लाख श्रद्धालुओं ने किए मां शारदा के दर्शन
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, प्राथमिक उपचार, बैरिकेडिंग और लाउडस्पीकर से मार्गदर्शन जैसी व्यवस्थाएं की गईं। मैहर एसडीएम दिव्या पटेल और तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।

शारदीय नवरात्र के सप्तमी दिवस पर मां शारदा देवी धाम में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी। सप्तमी पर लगभग दो लाख श्रद्धालुओं ने मां शारदा के दर्शन किए। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालु सुबह से ही कतारों में लगकर माता रानी के जयकारों के साथ दर्शन के लिए आगे बढ़ते रहे।
मेला और मंदिर की व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के लिए मैहर एसडीएम दिव्या पटेल और तहसीलदार जितेंद्र सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए प्रशासन ने पेयजल, प्राथमिक उपचार, लाउडस्पीकर से मार्गदर्शन और बैरिकेडिंग जैसी व्यवस्थाएं कीं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए गए ताकि दर्शनार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मेला
पुलिस अधिकारियों की पैनी निगरानी और प्रशासन की सतर्कता के कारण सप्तमी का मेला पूर्णतः शांति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ। मां शारदा के जयकारों से पूरा मैहर भक्तिमय हो उठा।