थाना बैकुण्ठपुर की पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट के 8,000 रुपये के फरार ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
8,000 रुपये के फरार ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
रीवा जिला थाना बैकुण्ठपुर की पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट के 8,000 रुपये के फरार ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

रीवा, दिनांक 08.07.2025 –
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रीवा श्री विवेक सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (देहात) तथा एस.डी.ओ.पी. सिरमौर के मार्गदर्शन में थाना बैकुण्ठपुर प्रभारी निरीक्षक जे.पी. पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नशे के खिलाफ सतत कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना बैकुण्ठपुर के अपराध क्रमांक 33/25, धारा 8, 21, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित एवं 8,000 रुपये का ईनामी फरार आरोपी सुरेन्द्र सिंह पिता स्व. सूर्यपाल सिंह, उम्र 56 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05, बैकुण्ठपुर को गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण:
पुलिस द्वारा लगातार दबाव एवं दबिश के चलते आरोपी सुरेन्द्र सिंह ने दिनांक 07.07.2025 को माननीय एनडीपीएस न्यायालय रीवा में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय की अनुमति प्राप्त कर थाना बैकुण्ठपुर पुलिस द्वारा आरोपी की फॉर्मल गिरफ्तारी की गई। पूछताछ में आरोपी ने अवैध ब्राउन शुगर के व्यापार में संलिप्त होने की बात स्वीकार की।
दिनांक 08.07.2025 को आरोपी को न्यायालय में पेश कर केन्द्रीय जेल रीवा भेजा गया। आरोपी पर पूर्व में 8,000 रुपये का इनाम घोषित था।
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में उप निरीक्षक आर.एस. सिंह बागरी एवं आरक्षक क्रमांक 409 अजय बागरी की विशेष भूमिका रही।
यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता, नशे के विरुद्ध प्रतिबद्धता एवं अपराधियों पर कठोर कार्रवाई के संकल्प का प्रतीक है।




