मऊगंजमध्य प्रदेशराज्यरीवालोकल न्यूज़

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य विभाग प्रभारी श्री राजेन्द्र शुक्ल मऊगंज पहुंचे और यहां निर्माणाधीन जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की बारीकी से समीक्षा की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पताल का निर्माण कार्य तय समय सीमा में हर हाल में पूरा होना चाहिए

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य विभाग प्रभारी श्री राजेन्द्र शुक्ल मऊगंज पहुंचे और यहां निर्माणाधीन जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की बारीकी से समीक्षा की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पताल का निर्माण कार्य तय समय सीमा में हर हाल में पूरा होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि 100 बिस्तरों वाला यह आधुनिक अस्पताल लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। इसलिए गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्री शुक्ल ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि कार्य में पारदर्शिता और मजबूती सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में मरीजों और उनके परिजनों को किसी तरह की असुविधा न हो। उन्होंने निर्माण स्थल पर मौजूद इंजीनियरों और विभागीय टीम से कार्य की प्रगति रिपोर्ट भी ली। इस अवसर पर मऊगंज विधायक श्री प्रदीप पटेल, समाजसेवी डॉ. राजेन्द्र मिश्र सहित कई जनप्रतिनिधिगण और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढें: रीवा संपत्ति विवाद हमला: युवक घायल, FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू

अस्पताल निर्माण कार्य की गति तेज की जाए, ताकि स्थानीय नागरिकों को शीघ्र बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। यह कहना गलत नहीं होगा कि पत्रकारिता की सशक्त कलम ने एक बार फिर जनसमस्याओं को सरकार तक पहुँचाया और जिम्मेदारों को मैदान में उतरने पर मजबूर कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!