मध्य प्रदेशराज्यसतना

सतना में दिनदहाड़े लूट: किराना व्यापारी से 1.90 लाख रुपये लेकर फरार हुए तीन नकाबपोश, पुलिस कर रही तलाश

सतना जिले के चित्रकूट अनुभाग के मझगवां थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से हड़कंप मच गया।

सतना में दिनदहाड़े लूट: किराना व्यापारी से 1.90 लाख रुपये लेकर फरार हुए तीन नकाबपोश, पुलिस कर रही तलाश

सतना जिले के चित्रकूट अनुभाग के मझगवां थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। मझगवां के पापरचुआ के पास नकाबपोश तीन बदमाशों ने किराना व्यापारी राजा सितलानी से 1.90 लाख लूट लिए और फरार हो गए। 11 अगस्त को हुई इस घटना में कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने बुधवार को बयान जारी किया।

यह भी पढें: Satna News: श्रद्धालुओं से भरा ऑटो 20 फीट गहरी खाई में गिरा, यूट्यूबर की मां समेत दो की मौत, आठ घायल

व्यापारी ने बताया कि वह जैतवारा से किराना सामग्री की सप्लाई कर वसूली की रकम लेकर लौट रहा था, तभी ऑल्टो कार सवार बदमाशों ने रास्ता रोककर धमकाते हुए रुपयों से भरा बैग छीन लिया और भाग निकले। वारदात इतनी अचानक हुई कि वह विरोध नहीं कर सका।

यह भी पढें: Singrauli News: भूमिगत कोयला खदान के लिए मझौली में जनसुनवाई, ग्रामीणों ने दिया समर्थन; जल्द मिलेगी मंजूरी

शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर इलाके में नाकाबंदी की, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और कार के नंबर की तलाश जारी है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। स्थानीय व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वहीं, पुलिस ने बदमाशों की पहचान और लूटी गई रकम बरामद करने के लिए टीम गठित की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!