गुढ़ के मेन मार्केट में घरेलू टंकी से व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की अवैध रिफिलिंग चुल्लू सोनी द्वारा की जा रही*
ऐसे व्यापारियों में माननीय कलेक्टर रीवा प्रतिभा पाल कब लेगी संज्ञान और संबंधित विभाग कब गर्म AC की हवा से बाहर निकलकर कार्यवाही करेगा

*💥गुढ़ ब्रेकिंग💥*
*गुढ़ के मेन मार्केट में घरेलू टंकी से व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की अवैध रिफिलिंग चुल्लू सोनी द्वारा की जा रही*
*प्रशाशन आंखों में काली पट्टी बाध किसी बड़े हादशे के इंतजार में*
*ऐसे व्यापारियों में माननीय कलेक्टर रीवा प्रतिभा पाल कब लेगी संज्ञान और संबंधित विभाग कब गर्म AC की हवा से बाहर निकलकर कार्यवाही करेगा*
*✍🏻 संकल्प द्विवेदी *
गुढ़। गुढ़ के मैन चौहट्टा बाजार में जो कि रिहायशी मानी जाने वाली मोहल्ला और दिन भर बाजार में लोगो की आवाजाही में एक बड़ा हादसा कभी भी घटित हो सकता है। घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की अवैध रिफिलिंग और भंडारण करना और बिक्री करना आज से नहीं लगभग कई वर्षों से यह खेल चल रहा है। उसके बाद भी प्रशाशन की आंखों में बधी हुई है पट्टी पूरे इलाके में कभी भी कोई बड़ी घटना घट जाए इसका कोई अंदेशा नहीं है। घरेलू रसोई गैस सिलिंडरों के माध्यम से व्यावसायिक गैस सिलिंडर तैयार करना पुराना खेल है। दरअसल, व्यावसायिक गैस सिलिंडरों के दाम अधिक होने के कारण इस तरह का मुनाफे का खेल खेला जा रहा है।
ऐसे व्यापारी जो कि आमजन जीवन के साथ खुलेआम खिलवाड़ करते हुए भरे बाजार में घरेलू गैस की बिक्री करते हैं जो की एक प्रतिबंधात्मक कार्य है। लेकिन उसके बावजूद भी घरों में इनके एक नहीं 10 से ज्यादा घरेलू गैस की टंकी हरदम भारी मौजूद रहती है। और यह एक भीड़–भाड़ वाला इलाका माना जाता है। गुढ़ का मेन बाजार जहां गुढ़ के अलावा आसपास के गांव से हर दिन हजारों लोग मार्केट में खरीदारी करने आते हैं और ऐसे में किसी दिन कोई बड़ा हादसा हो गया तो आखिर में प्रशासन किस पर कार्यवाही करेगा खुद पर या फिर दिखावटी के लिए किसी और पर क्योंकि प्रशासन तो खुद ही आंखों में काली पट्टी बांध के बैठा हुआ है और खुलेआम चौराहा में बाजार के बीचो-बीच बिक रहे घरेलू सिलेंडर पर कोई लगाम नहीं लग पा रही है।
माननीय कलेक्टर रीवा प्रतिभा पाल की कुर्सी के नीचे संबंधित विभाग और जिला आपूर्ति अधिकारी के साथ ही खाद्य विभाग की इस तरह के बिक रहे घरेलू गैस और रिफिलिंग के साथ ही घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडरों का अवैध भंडारण एवं गैस अंतरण (रिफिलिंग) किया जा रहा है। और प्रशाशन हाथ में हाथ धरे एक बड़ी जनहानि का इंतजार कर रही है, आखिर ऐसे व्यापारियों पर कब होगी कार्यवाही जो कि खुद के साथ अन्य दूसरे लोगों की जिंदगी को कब आग लगा दे इन्हें खुद भी नहीं पता है।
*ऐसे समझें मुनाफे का खेल-:*
आरोपित गैस रिफिलिंग का एक अजीब और खतरनाक खेल खेल रहा था। विभाग सूत्रों ने बताया कि एक घरेलू गैस सिलिंडर, जिसकी क्षमता 14 किलोग्राम होती है, लगभग 890 रु में पड़ता है।
इस हिसाब से गैस की कीमत लगभग 63 रु प्रति किलोग्राम होती है। यह केवल अनुमानित उदाहरण है।
व्यावसायिक गैस सिलिंडर 19 किलोग्राम का होता है, जिसे गैस कंपनियां लगभग 1809 रु से कम में उपलब्ध नहीं करातीं।
लेकिन घरेलू गैस सिलिंडरों के माध्यम से 63 रु प्रति किलोग्राम की दर से 19 किलोग्राम गैस भरने पर इसकी लागत मात्र 1197 रु आती है।
ऐसे में बाजार में 1809 रु में मिलने वाला व्यावसायिक सिलिंडर लगभग 1500 रु में बेचा जाता है।
इससे ग्राहक को भी 300 रु से अधिक का फायदा होता है और व्यापारी प्रति सिलिंडर 300 से 400 रु कमा लेता है।




