क्राइममध्य प्रदेशराज्यरीवालोकल न्यूज़

जनसुनवाई में 86 आवेदकों ने प्रस्तुत किये आवेदन

कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में 86 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। संयुक्त कलेक्टर राजेश कुमार सिन्हा ने आवेदकों की समस्यायें सुनीं तथा संबंधित आवेदनों को विभागीय अधिकारियों को समुचित कार्यवाही के लिए प्रेषित किया।

जनसुनवाई में 86 आवेदकों ने प्रस्तुत किये आवेदन

रीवा।कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में 86 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। संयुक्त कलेक्टर राजेश कुमार सिन्हा ने आवेदकों की समस्यायें सुनीं तथा संबंधित आवेदनों को विभागीय अधिकारियों को समुचित कार्यवाही के लिए प्रेषित किया।

जनसुनवाई में बीड़ा ग्राम के निवासियों ने हैण्डपंप को अतिक्रमण मुक्त किये जाने का आवेदन दिया जिसे तहसीलदार को प्रेषित कर कार्यवाही के लिए निर्देश दिये।

इसी प्रकार यज्ञनारायण अग्निहोत्री निवासी हटहा के भूमि अधिग्रहण के मुआवजा दिलाये जाने के आवेदन पर एसडीएम सिरमौर को, ज्ञानेन्द्र साकेत निवासी तिखरा के समान मूल्य के आधार पर भूमि बटवारा किये जाने के आवेदन को तहसीलदार हुजूर को एवं नरेन्द्र कुमार तिवारी निवासी ढखरा के हिस्से की जमीन पर अन्य लोगों द्वारा जबरन कब्जा किये जाने के आवेदन पर तहसीलदार त्योंथर को कार्यवाही किये जाने हेतु प्रेषित किया गया।

जनसुनवाई में अमवा निवासी रामदुलारे कुशवाहा के विद्युत बिल में सुधार के आवेदन पर विद्युत मंडल को, अकौरिया निवासी सरिता द्विवेदी के पीएम आवास योजना का लाभ दिलाये जाने के आवेदन पर सीईओ जनपद त्योंथर को, सुरसाकला निवासी कृष्ण कुमार तिवारी के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ दिलाये जाने के आवेदन को तहसीलदार रायपुर कर्चुलियान को कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया।

जबकि अखिलेश शर्मा निवासी सिरमौर ने वेतन भुगतान का आवेदन किया जिसे सीईओ जिला पंचायत को, प्रेमलाल दाहिया शिक्षक दुलहरा के ऋण पुस्तिका में सुधार के आवेदन को जिला शिक्षा अधिकारी को तथा समाधान जनकल्याण सेवा संस्थान द्वारा शासकीय भूमियों को अतिक्रमण मुक्त कराने के आवेदन को तहसीलदार मनगवां को समुचित कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!