रीवा बायपास निर्माण कार्यों की समीक्षा, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने दिए अहम निर्देश
भोपाल में आज उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला ने एमपीआरडीसी (मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम) के अधिकारियों के साथ बैठक कर रीवा बायपास एवं विंध्य क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

रीवा बायपास निर्माण की समीक्षा, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने दिए निर्देश
📍 भोपाल | विंध्य दर्पण न्यूज़ 24
मंत्रालय, भोपाल में आज उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला ने एमपीआरडीसी (मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम) के अधिकारियों के साथ बैठक कर रीवा बायपास एवं विंध्य क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक के दौरान 6-लेन रीवा बायपास परियोजना के अंतर्गत रतहरा चौराहा मार्ग के चौड़ीकरण एवं कैनाल क्रॉसिंग से जुड़े कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य तय समय-सीमा में पूरे किए जाएं और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।
उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान आम जनता को होने वाली असुविधा को न्यूनतम रखा जाए। विंध्य क्षेत्र के विकास के लिए सड़क परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।




