कोलगवा पुलिस नहीं कर पा रही भालेंद्र सिंह की तलाश
पत्नी विमला सिंह , दोनो बच्चियों के पिता का कर रही लौटने का इंतजार

कोलगवा पुलिस नहीं कर पा रही भालेंद्र सिंह की तलाश
पत्नी विमला सिंह , दोनो बच्चियों के पिता का कर रही लौटने का इंतजार
सतना
मामला जिले के थाना कोलगावा अंतर्गत स्थित सोनी मोहल्ला जीवन ज्योति कॉलोनी सतना का बताया जा रहा है कि ग्राम पुरवा थाना सिंहपुर निवासी भालेंद्र सिंह पिता कल्याण सिंह उम्र 50 वर्ष अपनी पत्नी विमला सिंह उम्र 40 वर्ष तथा दो बच्चियों के साथ कृष्ण गुप्ता के घर पर किराए के मकान में रहकर जीवन यापन करता था। कि अचानक एक दिन दिनांक 4 सितंबर 2025 के शाम 3:00 बजे से भालेंद्र सिंह घर से लापता है।
शाम तक वापस ना आने पर पत्नी विमला सिंह व उनकी बच्चियों द्वारा आसपास या नजदीकी रिश्तेदारों से फोन के माध्यम से संपर्क स्थापित कर पति/पिता के लापता की जानकारी प्राप्त की लेकिन किसी प्रकार से कोई जानकारी प्राप्त न हो पाने के कारण पत्नी विमला सिंह दूसरे दिन 5 सितंबर 2025 को नजदीक कोलगवा थाना अपनी बेटी गोल्डी के साथ पहुंचकर गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज करवाई उसने रिपोर्ट में यह भी बताया कि उसके पति का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। लेकिन घर में पहली बार ही ना आने जैसी घटना घटित हुई है।
पत्नी विमला सिंह ने बताया कि पुलिस में रिपोर्ट दर्ज किये एक सप्ताह हो गया लेकिन मेरे पति का अभी तक थाना कोलगवा पुलिस द्वारा जानकारी प्राप्त नहीं की गई है। मैं अपनी दोनों बेटियों के साथ घर में असहाय हूं मुझे सिर्फ पुलिस का ही आसरा है और मैं समाचार के माध्यम से देश के मुखिया अपने भाई मोहन यादव से यह प्रार्थना करती हूं कि मेरे पति का अति शीघ्र खोज कर मुझे सौंपने की दया कारवाई जाय।




