Maihar News: मैं जा रहा हूं बाय-बाय... स्टेटस लगाकर युवक ने नदी में लगाई छलांग, तीन घंटे बाद SDRF ने निकाला शव
SDRF ने तीन घंटे की खोजबीन के बाद उसका शव बरामद किया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले में गमगीन माहौल है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Maihar News: मैं जा रहा हूं बाय-बाय… स्टेटस लगाकर युवक ने नदी में लगाई छलांग, तीन घंटे बाद SDRF ने निकाला शव
SDRF ने तीन घंटे की खोजबीन के बाद उसका शव बरामद किया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले में गमगीन माहौल है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
सतना शहर में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। भरहुत नगर निवासी बृजेश गुप्ता ने जान देने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे व्हाट्सएप स्टेटस पर डाल दिया। वीडियो में उसने साफ शब्दों में कहा मैं जा रहा हूं सब कुछ छोड़कर, न मुझे किसी चीज़ का टेंशन… बाय-बाय।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बृजेश अपनी बुलेट बाइक से माधवगढ़ स्थित टमस नदी पुल पर पहुंचा। बाइक को पुल पर खड़ा किया और कुछ देर वहां टहलता रहा। अचानक ही उसने पुल की रेलिंग से नीचे नदी में छलांग लगा दी। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने नदी में तलाश शुरू की। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर लगभग 2:45 बजे बृजेश का शव नदी से बरामद किया गया।
पुलिस को मिला युवक का वीडियो
जांच के दौरान पुलिस को बृजेश का वह वीडियो भी मिला, जिसे उसने कूदने से पहले रिकॉर्ड किया था वीडियो में वह बेहद शांत और सहज लहजे में बोलते हुए दिखाई दे रहा है कि वह सबकुछ छोड़कर जा रहा है।
परिवार में मचा कोहराम
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर पर मातम छा गया। परिवार के लोग यह खबर सुनकर बेसुध हो गए। मोहल्ले में गमगीन माहौल है और लोग हैरान हैं कि आखिर बृजेश ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।




