मध्य प्रदेशराज्यरीवालोकल न्यूज़

रीवा एसपी विवेक सिंह का तबादला: जानिए कौन हैं नए पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र चौहान, भिंड-मुरैना में भी दे चुके हैं सेवाएं

रीवा एसपी विवेक सिंह का भोपाल तबादला, शैलेंद्र सिंह चौहान बने नए एसपी। 50 आईपीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले।

रीवा एसपी विवेक सिंह का तबादला: जानिए कौन हैं नए पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र चौहान, भिंड-मुरैना में भी दे चुके हैं सेवाएं
रीवा एसपी विवेक सिंह का भोपाल तबादला, शैलेंद्र सिंह चौहान बने नए एसपी। 50 आईपीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले।

 

रीवा

करीब 2 साल 7 महीने तक रीवा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रहे विवेक सिंह का तबादला कर दिया गया है। अब उन्हें भोपाल में पुलिस उपायुक्त (DCP) जोन-2 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह शैलेंद्र सिंह चौहान को रीवा का नया एसपी नियुक्त किया गया है। गृह विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिया।

रीवा में पुलिस अधीक्षक के तौर पर विवेक सिंह का कार्यकाल

विवेक सिंह ने 1 अप्रैल 2023 को तत्कालीन एसपी नवनीत भसीन से चार्ज लिया था। अपने कार्यकाल में वे लगभग ढाई साल तक जिले के पुलिस अधीक्षक रहे। हालांकि, उनका कार्यकाल बहुत प्रभावशाली नहीं माना गया। विपक्षी दलों ने कानून व्यवस्था को लेकर कई बार सवाल उठे और उन पर फील्ड एक्टिविटी की कमी का आरोप भी लगा। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों के बीच उन्हें अक्सर “बैक ऑफिस वाले एसपी” के नाम से भी जाना जाता था। हाल ही में हुए NSUI कार्यकर्ताओं और खाद के लिए लाइन पर लगे किसानों पर हुए लाठीचार्ज के चलते विवेक सिंह काफी सुर्ख़ियों में रहें हैं। यही कारण माना जा रहा है कि उन्हें भोपाल स्थानांतरित किया गया है।

नए एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान

शैलेंद्र सिंह चौहान पुलिस सेवा में अनुभवी अधिकारी हैं। इससे पहले वे भिंड और मुरैना जिलों में एसपी रह चुके हैं। 29 अप्रैल 2023 को उन्हें भिंड से मुरैना भेजा गया था। इसके बाद 10 अगस्त 2024 को उन्हें ग्वालियर में एसएएफ 13वीं बटालियन का कमांडेंट बनाया गया। अब रीवा का प्रभार उनके हाथों में है। उम्मीद की जा रही है कि वे जिले में कानून व्यवस्था सुधारने और अपराध नियंत्रण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले

मध्यप्रदेश सरकार ने हाल ही में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। मंगलवार को जारी आदेश में 30 आईपीएस अफसरों के स्थानांतरण किए गए, जिनमें 13 जिलों के एसपी भी शामिल हैं। इससे पहले सोमवार को भी 20 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया था।

दो दिनों में 50 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

दो दिनों के भीतर गृह विभाग ने कुल 50 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें 15 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। लगातार हो रहे इन तबादलों को प्रशासनिक सख्ती और पुलिस व्यवस्था सुधारने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

FAQ – रीवा एसपी तबादला

Q1: रीवा के नए एसपी कौन बने हैं?
Ans: शैलेंद्र सिंह चौहान को रीवा का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

Q2: विवेक सिंह को कहां पदस्थ किया गया है?
Ans: उनका तबादला भोपाल डीसीपी (जोन-2) के पद पर किया गया है।

Q3: विवेक सिंह ने रीवा में कितने समय तक काम किया?
Ans: उन्होंने 2 साल 7 महीने तक रीवा में एसपी के रूप में कार्य किया।

Q4: हाल में मध्यप्रदेश में कितने आईपीएस तबादले हुए?
Ans: दो दिनों में कुल 50 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!