MP: विधानसभा में आज पेश होगा 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट, निजी स्कूलों के मनमानी फीस वसूली का मुद्दा भी उठेगा
निजी स्कूलों के मनमानी फीस वसूली का मुद्दा भी उठेगा

MP:
विधानसभा में आज पेश होगा 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट, निजी स्कूलों के मनमानी फीस वसूली का मुद्दा भी उठेगा
मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी। उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट भी पेश करेंगे।
मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से प्रारंभ होगी। कार्यवाही में मुख्य रूप से वित्त मंत्री और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा वित्त वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेंगे। इस बजट के माध्यम से राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त व्यय की मंजूरी लेगी। विधानसभा की कार्यवाही में विपक्ष की ओर से सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर ध्यान आकर्षण प्रस्ताव लगाए गए हैं।
कांग्रेस विधायक अजय सिंह प्रदेश के निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूली कोलेकर शिक्षा मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे। कई निजी विद्यालय अभिभावकों से मनचाही राशि वसूल कर रहे हैं, जिससे आमजन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। वहीं, विधायक प्रदीप लारिया ने बुजुर्गों और विधवाओं को दी जाने वाली पेंशन की राशि में वृद्धि नहीं किए जाने पर ध्यानाकर्षण लगाया है। इसके साथ ही सरकार की ओर से महिलाओं को रात में काम करने की अनुमति संबंधी एक महत्वपूर्ण विधेयक भी सदन में पेश किया जाएगा।




