गुढ़ में व्यापारियों और दुकानदारों के द्वारा सड़क में कचरा फैलाने की खबर चलाने के बाद गुढ़ सीएमओ के. एन. सिंह ने लिया संज्ञान
खबर का हुआ अशर, कचरा फेंक कर आस्वच्छता फैलाने वाले नागरिक और व्यापारियों को चिन्हित कर जाएगी जुर्माने की कार्यवाही

💥गुढ़ ब्रेकिंग💥

गुढ़। से आप सभी को पता है गुढ़ नगर के अंदर उनके चौहट्टा बाजार सहित आस-पास से लगी कई गलियों में व्यापारियों और आम नागरिकों के द्वारा निकला हुआ अपशिष्ट पदार्थ और दुकान का कचरा रात में दुकान बंद करने के बाद वहां का सारा कचरा सड़क में फेंक देते हैं। और वैसे ही गुढ़ बस स्टैंड और सब्जी मंडी का भी हाल है जहां व्यापारी के साथ आम नागरिक भी घर और दुकान से निकलने वाले कचरे को सड़क में फेकने की वजह से नगर में आवारा पशु के साथ-साथ गुढ़ को भी अस्वच्छता बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते है। जहां आज इस बात को लेकर पत्रकार विकास तिवारी के द्वारा सोशल मीडिया में खबर चलाई गई इसके बाद गुढ़ सीएमओ के. एन. सिंह ने मामले को संज्ञान लेते हुए एक नोटिस जारी करते हुए सभी नागरिकों एवं व्यापारियों से अनुरोध किया कि घर से निकलने वाला सूखा-गीला कचरा एवं सड़क व नाली में ना फेक नगर परिषद से कचरा वाहन आने पर अपना कचरा इस गाड़ी में डालें सड़क पर किसी प्रकार का कचरा अगर देखा गया तो उन नागरिकों सहित व्यापारियों चिन्हित करते हुए अब जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी।