मध्य प्रदेशमैहरराज्य

ग्राम पंचायत घुनवारा में अवैध खनन करने वालों पर होगी वैधानिक कार्रवाही:- कलेक्टर

विगत कई दिनों से सोशल मीडिया एवं अखबारों के माध्यम से आप सब ने देखा होगा कि मैहर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत घुनवारा में नई बस्ती में बनी नहर के किनारे पर घुनवारा ग्राम पंचायत के सरपंच पति के द्वारा अवैध खनन कराया जा रहा है

जिसकी जानकारी मिलते ही मैहर के कुछ कलमकारों द्वारा जब जाकर वहां पर देखा गया तो बात सच साबित हुई क्योंकि वहां पर लगातार जेसीबी मशीन द्वारा खुदाई की जा रही थी और कई ट्रैक्टरों द्वारा खुदाई से निकलने वाली मिट्टी को वहां से कई किलोमीटर दूर ले जाया जा रहा था जिसपर वहां पहुंचे पत्रकार अवैध खनन की फोटो वीडियो लेने लगे तो वहां पर खुदाई कर रहे जेसीबी मशीन सहित सभी ट्रैक्टर ट्रॉली वाले वहां से भाग निकले और तो और जिन ट्रॉलियों में मिट्टी लोड कर दी गई थी तो उसे भी उसी स्थान पर पलट दिया गया इससे साफ पता चलता है कि यह खुदाई अवैध रूप से की जा रही थी वहीं जब आज इस बात को लेकर कुछ पत्रकारों द्वारा मैहर कलेक्टर रानी बाटड़ जी से चर्चा की गई तो उन्होंने जल्द ही इसकी जांच कराने का आश्वासन दिया एवं उन्होंने साफ शब्दों पर कहा कि इस अवैध खनन पर जो भी दोषी पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाही की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!