देशभोपालमध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

मध्‍य प्रदेश में मुख्यमंत्री कार्यालय में फिर परिवर्तन, 6 माह में सचिव चक्रवर्ती को बदला गया

11 जुलाई को राज्य सहकारी विपणन बोर्ड के प्रबंध संचालक आलोक कुमार सिंह को मुख्यमंत्री के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार देने के साथ विकास मिश्रा को उप सचिव बनाकर संकेत दिए गए थे कि सिबि चक्रवर्ती एम को सचिव पद के दायित्व से मुक्त किया जा सकता है।

मध्‍य प्रदेश में मुख्यमंत्री कार्यालय में फिर परिवर्तन, 6 माह में सचिव चक्रवर्ती को बदला गया

भोपाल। मुख्यमंत्री कार्यालय में सोमवार को एक फिर परिवर्तन किया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव के सचिव सिबि चक्रवर्ती एम को बदला गया है। इसके पहले 17 दिन पहले अपर मुख्य सचिव डा.राजेश राजोरा के स्थान पर नीरज मंडलोई को पदस्थ किया गया था। तभी से यह संभावना जताई जा रही थी कि मुख्यमंत्री कार्यालय में नई टीम तैनात होगी। मुख्यमंत्री कार्यालय में नीरज मंडलोई को अपर मुख्य सचिव पदस्थ करने के बाद अब तक दो बार अधिकारियों की पदस्थापना हो चुकी है।

11 जुलाई को राज्य सहकारी विपणन बोर्ड के प्रबंध संचालक आलोक कुमार सिंह को मुख्यमंत्री के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार देने के साथ विकास मिश्रा को उप सचिव बनाकर संकेत दिए गए थे कि सिबि चक्रवर्ती एम को सचिव पद के दायित्व से मुक्त किया जा सकता है। सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग कार्मिक द्वारा जारी आदेश के अनुसार वे अब केवल प्रबंध संचालक भवन विकास निगम रहेंगे।

इसके पहले भरत यादव को सचिव के दायित्व से मुक्त करके सड़क विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया था। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही कुछ और आइएएस अधिकारियों के साथ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को नवीन पदस्थापना दी जा सकती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!