नशे के विरूध्द अभियान में सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 300 पेटी अवैध शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार
300 पेटी अवैध शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

प्रेस नोट*
*थाना सिरमौर*
** जिला रीवा** (म.प्र.)
दिनांक 23.07.2025
नशे के विरूध्द अभियान में सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 300 पेटी अवैध शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय रीवा श्री विवेक सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के कुशल निर्देशन व एसडीओपी सिरमौर श्री उमेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरमौर उप निरीक्षक दीपक तिवारी एवं पुलिस टीम द्वारा 300 पेटी अवैध देशी शराब के साथ 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिन्हें माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 22/07/2025 को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि एक पिकअप वाहन क्र. MP17 ZM4822 में 02 व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब लोड कर बरदहा घाटी तरफ जा रही है, यदि तत्काल कार्यवाही की जाती है तो सफलता मिल सकती है, मुखबिर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर दिशा निर्देश प्राप्त कर हमराह स्टाफ के सिरमौर डभौरा रोड में रेड कार्यवाही की गई जिस पर पिकअप वाहन क्र. MP17 ZM4822 में लोड कुल 300 पेटी देशी प्लेन शराब कीमती 15 लाख रूपये की जब्त की गई है व 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । आरोपियो को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
*जप्तशुदा मॉल-* 1. कुल 300 पेटी देशी प्लेन शराब (2700 लीटर) कीमती 15 लाख रूपये
2. एक अदद पिकअप वाहन क्र. MP17 ZM4822 कीमती 6 लाख रूपये
*गिरफ्तार आरोपीः-* 1. अजय सोंधिया उर्फ जन्नू पिता लखनलाल सोंधिया उम्र 29 वर्ष निवासी छीबौरा थाना रामपुर बघेलान जिला सतना
2. मनोज वर्मा उर्फ गोलू पिता रामधारी वर्मा (बारी) उम्र 26 वर्ष निवासी छीबौरा थाना रामपुर बघेलान जिला सतना
*सराहनीय भूमिकाः-* उपनिरीक्षक दीपक तिवारी थाना प्रभारी सिरमौर, उपनिरीक्षक पी.एन. सतनामी, आरक्षक कैलाश सोलंकी, राहुल चौहान, बसंत गावड़ ,




