कंचन खरे- पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे 15 दिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता अभियान नशे से दूरी है जरूरी का शुभारम्भ किया गया
नशा मुक्ति जागरुकता अभियान का शुभारंभ थाना मैहर में दिनांक 15/07/2025 को किया गया

कंचन खरे- पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे 15 दिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता अभियान नशे से दूरी है जरूरी का शुभारम्भ किया गया
मैहर- 15 दिवसीय नशा मुक्ति जागरुकता अभियान का शुभारंभ थाना मैहर में दिनांक 15/07/2025 को किया गया जिसमें मैहर कलेक्टर सहित पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह से अपनी सहभागिता दर्ज करायी ! नशे से दूरी है जरूरी को लेकर नशे की लत कितनी ख़राब होती है इससे क्या क्या हानि होगी सारी जानकारियां डा.सुदीप अवधिया ने दी! नशा मुक्त रहने के सम्बंध में कलेक्टर और एस.पी मैहर ने मीडिया के सामने खुले मंच से संपूर्ण जानकारी दी!
इसी कड़ी मे जिला संयोजक अधिकारी गणेश पांडेय ने भी इस मिशन में लोगों तक अपना संदेश साँझा किया और नशे से दूरी है जरूरी की कड़ी को पूरा करने के उद्देश्य को बारीकी से लोगों तक पहुंचाने का भागीरथ प्रयास किया! मैहर टी.आईं. अनिमेंश दुबेदी ने मंच संचालन करते हुए पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे अभियान के चलते पूरी जिम्मेदारी से मंचासीन रहे प्रशानिक अमले को इस मिशन में हतोत्साहित कर पूरे कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में बड़ी ही सक्रियता दिखाई
! अंत में सभी ने मैहर कोतवाली परिसर में नशा नहीं करेंगे की शपथ ली! थाने से घंटाघर, कटरा बाजार होते हुए स्टेट बैंक चौराहा तक रैली भी पुलिस द्वारा निकाली गई !




