31 दिसंबर की रात रीवा में सख्त पहरा
एसपी शैलेंद्र सिंह ने खुद संभाली शहर की कमान, हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

31 दिसंबर की रात रीवा में सख्त पहरा
एसपी शैलेंद्र सिंह ने खुद संभाली शहर की कमान, हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
31 दिसंबर की देर रात, जब शहर नए साल के स्वागत की तैयारी में था,
उसी समय रीवा पुलिस अधीक्षक खुद सड़कों पर उतर आए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व जवानों के साथ पैदल भ्रमण कर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायज़ा लिया। बाजार, प्रमुख चौराहे, भीड़भाड़ वाले इलाके और संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचकर एसपी ने मौके पर मौजूद बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

नए साल के जश्न को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए एसपी ने साफ कहा कि किसी भी तरह की अराजकता, हुड़दंग या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों, तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइव करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। महिला सुरक्षा, रात्रि गश्त और त्वरित रिस्पॉन्स टीमों को पूरी तरह अलर्ट रखा गया। देर रात सड़कों पर एसपी की मौजूदगी ने आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिया और पुलिस बल में नया जोश भर दिया—यह संदेश साफ था कि रीवा में नया साल कानून-व्यवस्था की मजबूत पहरेदारी में ही मनाया जाएगा।




