आस्था के केंद्र श्री हनुमान मंदिर बऊली धाम मनिकवार से देवतहा तक शीघ्र सड़क बनाई जाए।।
अंतर्राष्ट्रीय अधिवक्ता दिवस परिषद एवं सरपंच महा परिषद के अध्यक्ष ब्रह्मांशी पंडित राजकुमार सिंह तिवारी ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय को श्री मान आयुक्त महोदय रीवा संभाग के माध्यम से सयुंक्त आयुक्त श्री मालवीय जी को ज्ञापन सौंपकर मांग किया है कि सैकड़ो गांव एवं हजारों लोगों के आस्था श्रद्धा विश्वास एवं भक्ति के केंद्र बिंदु विलक्षण, अनूठे एवं दुर्लभ धनुष धारी श्री हनुमान जी बऊली धाम मनिकवार तक पहुंच मार्ग का अभाव होने से अनेकों श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है

आस्था के केंद्र श्री हनुमान मंदिर बऊली धाम मनिकवार से देवतहा तक शीघ्र सड़क बनाई जाए।।
अंतर्राष्ट्रीय अधिवक्ता दिवस परिषद एवं सरपंच महा परिषद के अध्यक्ष ब्रह्मांशी पंडित राजकुमार सिंह तिवारी ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय को श्री मान आयुक्त महोदय रीवा संभाग के माध्यम से सयुंक्त आयुक्त श्री मालवीय जी को ज्ञापन सौंपकर मांग किया है कि सैकड़ो गांव एवं हजारों लोगों के आस्था श्रद्धा विश्वास एवं भक्ति के केंद्र बिंदु विलक्षण, अनूठे एवं दुर्लभ धनुष धारी श्री हनुमान जी बऊली धाम मनिकवार तक पहुंच मार्ग का अभाव होने से अनेकों श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
कलयुग के राजाधिराज श्री हनुमान जी स्वामी माता जानकी से अमरता का वरदान प्राप्त कर श्री राम भक्तों का उद्धार करते हैं। हनुमान जी के आराधना से हमारे चेतना में श्री हनुमान जी के गुण प्रकट होने लगते हैं बीमारी, नकारात्मक शक्तियों ,शत्रुओं तथा कठिनाइयों से दैवीय सुरक्षा प्राप्त होती है। हनुमान हनुमान जी कलयुग के प्रत्यक्ष जीवंत देवता है। जो समस्त देवी देवताओं से आशीर्वाद प्राप्त कर उनकी शक्तियों को धारण किए हुए हैं। उनका चारों युगों तक महिमा व्याप्त है।संत महात्माओं एवं श्रद्धालुओं के अनुसार बऊली धाम के हनुमान जी की प्रतिमा जीवंत,अद्भुत एवं विलक्षण है। पूरे हिंदुस्तान में धनुष बाण हाथ में लिए हुए हनुमान जी की प्रतिमा कहीं भी नहीं है । श्री हनुमान जी के कृपा से अनेकों लोगों की मनोकामनाएं पूर्ति हुई है । तथा दुख, बीमारी एवं संकटों से मुक्ति मिली है ।यहां पर प्रतिदिन दूर दराज से हजारों श्रद्धालुओं का तांता श्री हनुमान जी के दर्शनार्थ लगा रहता है । जो भी भक्त सच्चे मन से उनकी आराधना करता है, उसकी मनोकामना पूर्ण होती है।अनंत श्री विभूषित श्री सन कादिक महाराज जी के कृपा, आर्शीवाद एवं सरंक्षण से श्री धाम बावली में कई निर्माण कार्य बाउंड्री वॉल ,यज्ञशाला, संत निवास एवं हाल आदि हैं। श्री सन कादिक महाराज जी की कृपा से यहां कई भव्य श्री राम यज्ञ, कथा, प्रवचन, भंडारा एवं अनेकों धार्मिक आयोजन हो चुके हैं। जो अनवरत चालू है।किंतु बड़े दुर्भाग्य की बात है कि इतने बड़े आस्था के केंद्र बिंदु तक पहुंच मार्ग,सड़क का अभाव है। जबकि सड़क हेतू अधिकांश किसान जमीन देने को तैयार हैं ।श्री धाम बउली मंदिर से कुछ ही दूर स्थित ग्राम देवतहा है। वहां तक भी पहुंच मार्ग सड़क नहीं है। जिस कारण वहां के ग्राम वासियों को भारी दिक्कत एवं असुविधा का सामना करना पड़ता है। आपातकालीन स्थिति बीमारी आदि में जीवन दांव पर लग जाता है। सड़क के अभाव के कारण ग्रामीणों का अपूर्णीय छति एवं परेशानी होती है।साथ ही,आर्थिक ,शैक्षणिक, सामाजिक, धार्मिक, कृषि, व्यावसायिक आदि विकास अवरुद्ध रहता है। बीमारी के हालात में अस्पताल तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। बारिश के सीजन में मुख्य सड़क तक पहुंचना अत्यधिक दुष्कर कार्य हो जाता है। मुख्य सड़क से बऊली मंदिर श्री हनुमान जी होते हुए ग्राम देवतहा तक पक्की सड़क बन जाने से श्रद्धालुओं एवं ग्रामीण जनों को भारी सुविधा प्राप्त हो जाएगी। मंदिर तक पहुंचने हेतु दो तरफ़ से सड़क बनाई जाए। प्रथम सीतापुर सड़क की तरफ़ से, एवं दूसरा उमरिहा रोड की तरफ़ से। उपरोक्त सड़क का निर्माण कार्य अति शीघ्र कराया जाए ताकि उत्पन्न भीषण संकट से निजात प्राप्त हो सके। सड़क न होने के कारण श्रद्धालुओं एवं ग्रामीण जनों में काफी रोष व्याप्त है। अगर शीघ्र ही सड़क का निर्माण कार्य नहीं किया गया तो आमजन धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में भूपेंद्र तिवारी, देवेन्द्र सिंह तिवारी, सुरेन्द्र तिवारी, सुशील तिवारी, सज्जन द्विवेदी, महेन्द्र द्विवेदी, मुकेश द्विवेदी,मोहित तिवारी, राहुल तिवारी, उमेश तिवारी, श्याम बिहारी दुबे आदि श्रद्धालु जन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।जय श्री राम




