मध्य प्रदेशमैहरराज्य

मैहर में कांग्रेस का कुनबा बढ़ा, बसपा कार्यकर्ताओं का हुआ प्रवेश. जिला अध्यक्ष धर्मेश घई रोमी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए बसपा कार्यकर्ता

बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। यह सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष धर्मेश घई रोमी भैया एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश प्रजापति मुन्ना की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

मैहर में कांग्रेस का कुनबा बढ़ा, बसपा कार्यकर्ताओं का हुआ प्रवेश. जिला अध्यक्ष धर्मेश घई रोमी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए बसपा कार्यकर्ता

मैहर।बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। यह सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष धर्मेश घई रोमी भैया एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश प्रजापति मुन्ना की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धर्मेश घई रोमी भैया ने कांग्रेस में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव गरीब, किसान, मजदूर, दलित, पिछड़े एवं अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। आज बड़ी संख्या में युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का कांग्रेस से जुड़ना संगठन को और अधिक मजबूत करेगा।
ब्लॉक अध्यक्ष रमेश प्रजापति मुन्ना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पार्टी में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और उन्हें संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से राहुल चौधरी, वसंत वर्मन, शनि वर्मा, अजय चौधरी, कंचेरी लाल चौधरी, अंकित सोनी, सुजीत खटीक, छोटेलाल चौधरी, सुखलाल, अजीत चौधरी, बलराम चौधरी, मुकेश बर्मन, रवि बर्मन, रही चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी एवं साजन शामिल हैं।
कांग्रेस में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि वे कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने नव-प्रवेशी सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!