गुढ़मध्य प्रदेशराज्यरीवालोकल न्यूज़

गुढ़ तहसील के दुआरी गांव में दर्दनाक हादसा पानी में डूबने से सावन उर्फ लूली की असामयिक मौत, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

जैसे ही इस दुखद घटना की सूचना फैली, मानो जंगल में लगी आग की तरह पूरे क्षेत्र में खबर फैल गई और गांव सहित आसपास के इलाकों में गहरा मातम छा गया

गुढ़ तहसील के दुआरी गांव में दर्दनाक हादसा
पानी में डूबने से सावन उर्फ लूली की असामयिक मौत, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

गुढ़ रीवा न्यूज
तहसील गुढ़ अंतर्गत दुआरी गांव में कल एक अत्यंत हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को शोकाकुल कर दिया। गांव के प्रीतम उर्फ लूली का पानी में डूब जाने से असामयिक निधन हो गया। जैसे ही इस दुखद घटना की सूचना फैली, मानो जंगल में लगी आग की तरह पूरे क्षेत्र में खबर फैल गई और गांव सहित आसपास के इलाकों में गहरा मातम छा गया।
प्रीतम के पिता श्री कामता कोल शिक्षा विभाग में सीएसी (Cluster Academic Coordinator) के पद पर रायपुर कर्चुलियान के उमरिहा में पदस्थ हैं। एक शिक्षित एवं सम्मानित परिवार पर आए इस आकस्मिक दुःख ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। माता-पिता और स्वजन गहरे सदमे में हैं। गांव का हर व्यक्ति इस असहनीय पीड़ा में परिवार के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है।
इस हृदयविदारक घटना पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। पूर्व प्राचार्य श्याम सुंदर कोल, हेडमास्टर वीरभान कोल, सत्यनारायण विश्वकर्मा, रमेश साकेत, उग्रसेन पटेल, मास्टर गौरा, संतलाल रजक, प्रतापनारायण वर्मा, उमरिहा स्कूल का समस्त स्टॉफ, डॉ. बी. के. शुक्ला, रविंद्र अग्निहोत्री, दुआरी सरपंच बृजभान पटेल, विनोद पांडे, रहीश अग्निहोत्री, राजीव अग्निहोत्री, योगमणि अग्निहोत्री, योगेश अग्निहोत्री, रामायण अग्निहोत्री, प्रदीप अग्निहोत्री, रामायण वर्मा, प्रभात वर्मा, नारायण वर्मा, देवी लाल साकेत सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने गहरा दुःख व्यक्त किया।
सभी ने परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
गांव में शोक की छाया व्याप्त है। हर आंख नम है और हर हृदय पीड़ा से भरा हुआ है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!