मऊगंजमध्य प्रदेशराजनीतिरीवालोकल न्यूज़हनुमाना
Trending

कड़ाके की ठंड में हनुमना में राजनैतिक उबाल* 

क्षेत्र के व्यापक जनाधार वाले कई लोगों ने विधायक प्रदीप पटेल से की मुलाकात,अनिल मिश्रा भीम खूंटा के भाजपा में शामिल होने की अटकलें* 

*कड़ाके की ठंड में हनुमना में राजनैतिक उबाल* 

*रीवा*एमएम

*क्षेत्र के व्यापक जनाधार वाले कई लोगों ने विधायक प्रदीप पटेल से की मुलाकात,अनिल मिश्रा भीम खूंटा के भाजपा में शामिल होने की अटकलें* 

हनुमना में दो पक्षों के बीच हुए जमीनी विवाद के बाद कड़ाके की ठंड के बावजूद राजनैतिक पारा चढ़ा हुआ है।विधायक प्रदीप पटेल के साथ कुछ शरारती तत्वों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के बाद विधायक प्रदीप पटेल के पक्ष में जनाधार वाले कई लोगों के सामने आने से मऊगंज जिले की राजनीति में उबाल आ गया है।

इस बीच मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल से हनुमान दास पाण्डेय, लल्लन पाठक के साथ अनिल मिश्रा भीम खूंटा वेदउलिहान ने विधायक के निज निवास इंदिरा नगर रीवा में आत्मीय मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई प्रेषित की तथा विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी लिया।साथ ही चौरासी क्षेत्र सहित समूचे मऊगंज विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के बारे मे विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही बढ़ते अपराध,गणमान्य लोगों पर हो रहे हमले ,अतिक्रमण , नशा खोरी पर भी चर्चा हुई।

अनिल मिश्रा भीम खूंटा वेदौलिहान ने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि मऊगंज विधानसभा में बढ़ती अराजकता और पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह के समर्थकों द्वारा क्षेत्र के गणमान्य ,प्रतिष्ठित नागरिकों , जनप्रतिनिधियों के खिलाफ षडयंत्र और हमले को लेकर भाजपा विधायक प्रदीप पटेल से उनके निज सचिव के साथ हुई ।

विधायक प्रदीप पटेल के रीवा निवास पर मुलाकात के बाद अनिल मिश्रा भैया खूंटा वेदउलिहान के बीजेपी में जाने की अटकलें तेज हो गईं है।अनिल मिश्रा अगर भाजपा में जाते है तो स्थानीय नेता को हनुमना ब्लॉक में भारी नुकसान हो सकता है।

अब देखना है कि भीम भाजपा में जा सकते है या सुखेन्द्र सिंह को आगे भी समर्थन देते रहेंगे।चर्चा है कि सुखेन्द्र के समर्थकों से आहत होकर भाजपा में जा सकते हैं। वैसे भी अनिल मिश्रा पूर्व सांसद सुंदर लाल तिवारी के अनन्य करीबी रहे हैं जिनकी निष्ठा आज भी त्यौंथर विधायक सिध्दार्थ तिवारी के प्रति है। अनिल मिश्रा भीम, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की नौकरी से सेवा निवृत्ति लेकर आए है जो कि राजनैतिक जमीन तलाश रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!