टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशराज्यरीवालोकल न्यूज़हनुमाना

थाना हनुमना पुलिस ने अवैध नशीली कफ सिरप की तस्करी करते हुए तीन आरोपियो को किया गिरफ्तार

कफ सिरप की तस्करी करते हुए तीन आरोपियो को किया गिरफ्तार

थाना हनुमना पुलिस ने अवैध नशीली कफ सिरप की तस्करी करते हुए तीन आरोपियो को किया गिरफ्तार

पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपुत तथा उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज हेमंत चौहान द्वारा चलाये गये आपरेशन प्रहार 2.0 के तहत पुलिस अधीक्षक मऊगंज दिलीप सोनी के निर्देशन मे , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मउगंज विक्रम सिह , एसडीओपी मऊगंज सची पाठक के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल काकड़े के कुशल नेतृत्व मे थाना हनुमना पुलिस स्टाफ ने अवैध नशीली कफ सिरप की तस्करी करते हुए तीन आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया ।

घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 19.12.2025 को जरिये मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की टोयोटो कम्पनी की कार जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर MP 53 ZF 2001 है गाडी मे ड्राईवर सहित तीन व्यक्ति बैठे है उक्त कार के डिग्गी मे काफी मात्रा मे अवैध नशीली कफ सीरप रखकर बिक्री करने हेतु बड़कुड़ा बार्डर तरफ से हाईवे होते हुए मउगंज सीधी जाने वाले है ,उक्त कार जल्द ही मोटवा पहड़ी पर पहुचने वाली है । यदि तत्काल कार्यवाही की जाती है तो सफलता मिल सकती है वरना वह लोग कफ सीरप को खुर्द बुर्द कर देगे अथवा बेच देगे । मुखबिर सूचना पर रवाना होकर मोटवा पहड़ी पर हमराह पुलिस स्टाफ एवं गवाहानो को घेराबंदी कर उक्त कार को पकड़ा गया जिसमे तीन व्यक्ति डायबर सहित मिले।
उक्त वाहन की तलासी लेने पर उक्त कार मे एक झोले मे 405000/- रुपये नगदी एवं कार की डिग्गी मे 35 शीशी अवैध मादक पदार्थ नशीली कफ सिरफ बरामद होने पर विधिवत कार्यवाही किया जाकर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है ।

नाम पता आरोपीः- 1- रविनन्दन तिवारी उर्फ रवि पिता राजकुमार तिवारी उम्र 24 साल

2- दीपक तिवारी उर्फ दीपू पिता राकेश तिवारी उम्र 32 साल
दोनो निवासी कोठार थाना कोतवाली जिला सीधी (म.प्र. )

3- शिवम गौतम उर्फ मालिक पिता रमेश गौतम उम्र 20 साल निवासी सतोहरी थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी (म.प्र.)

जप्त मशरुका – 1- कुल 35 शीशी नशीली कफ सिरप कीमती – 6930/- रुपये
2- नगदी –405000/- रुपये
3- एक गैलन्जा कार कीमती 10 लाख रुपये
4- एक अदद मोबाइल फोन कीमती -9000 /- रुपये
कुल मशरुका – 1420930/- रुपये

सराहनीय भूमिकाः- थाना प्रभारी हनुमना निरी. अनिल काकड़े , उनि गुलाब वर्मा , प्र.आर. विकास पाण्डेय , आर. मनीष पाण्डेय , आर. शोभित सिह , आर. विवेकानन्द यादव , आर. प्रदीप यादव थाना हनुमना तथा उपनिरी. मृगेन्द्र सिह साइबर सेल रीवा तथा प्र..आर. विमल कुशवाहा , आर. भावेश साइबर सेल मउगंज की सराहनीय भुमिका रही ।

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!