मध्य प्रदेशराज्यरीवालोकल न्यूज़

सिरमौर पुलिस ने 21 साल से फरार वारंटी को सूरत से किया गिरफ्तार

सिरमौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 साल से फरार स्थाई वारंटी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया

सिरमौर पुलिस ने 21 साल से फरार वारंटी को सूरत से किया गिरफ्तार

रीवा

सिरमौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 साल से फरार स्थाई वारंटी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बुद्दीमान सिंह उर्फ लहरी (49), निवासी राजगढ़, थाना सिरमौर, वर्ष 2004 से फरार चल रहा था।

साल 2004 में थाना सिरमौर में अपराध क्रमांक 141/2004 धारा 147, 148, 341, 294, 323, 149, 325, 427, 506(बी) और 329 भादवि के तहत मामला दर्ज हुआ था। आरोपी पर गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश में थी।

23 सितंबर को पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे केंद्रीय जेल रीवा भेजा गया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी सिरमौर दीपक तिवारी, प्रआर विपिन साकेत, आरक्षक सत्यप्रकाश सिंह, आरक्षक शिवेंद्र मिश्रा और महिला आरक्षक पुष्पा सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!