रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा है लकड़ी-बांस के पुल का मामला गंभीर है। जांच टीम बनाई जाएगी और गांव की स्थिति का आकलन होगा।”
रीवा कलेक्टर की जांच प्रणाली पर उठे सवाल: कितनी शिकायतें हुईं दूर?

रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा है लकड़ी-बांस के पुल का मामला गंभीर है। जांच टीम बनाई जाएगी और गांव की स्थिति का आकलन होगा।”
रीवा कलेक्टर की जांच प्रणाली पर उठे सवाल: कितनी शिकायतें हुईं दूर?
कलेक्टर प्रतिभा पाल ने लकड़ी-बांस से बने पुल के मामले को गंभीर बताते हुए जांच टीम बनाने और गांव की स्थिति का आकलन करने की बात कही है। लेकिन सवाल यही है
अब तक कितनी शिकायतों का निवारण हुआ?
कितने घटनाक्रम सिर्फ फाइलों में जांच पूरी होने की बात कहकर दबा दिए गए?
कलेक्टर कार्यालय तक पहुंची शिकायतों में कितनों पर वास्तविक कार्रवाई हुई और कितने केवल कागजों में निपट गए?
कार्य-प्रणाली से जुड़ी समस्याओं पर आई शिकायतों के बावजूद, आखिर अब तक कितने ठोस कदम उठाए गए?
पीड़ितों का कहना है कि कलेक्टर कार्यालय से हर बार केवल यही जवाब मिलता है काम हो जाएगा। लेकिन काम आखिर कब होगा, और कितनों का हुआ है? यही सवाल अब पीड़िता के बीच गूंज रहा है।




