मध्य प्रदेशराज्यरीवालोकल न्यूज़

खनिज विभाग द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन को लेकर लगातार कार्रवाई जारी

खनिज विभाग की कार्यवाही से खनिज संपदा का अवैध रूप से दोहन करने वालो पर मचा हड़कंप

खनिज विभाग द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन को लेकर लगातार कार्रवाई जारी

खनिज विभाग की कार्यवाही से खनिज संपदा का अवैध रूप से दोहन करने वालो पर मचा हड़कंप

♦रीवा : समाचार अपडेट

रीवा जिले में बिना परमिट व परिमीशन के चल रहे अवैध खनन व परिवहन से हो रही राजस्व की क्षति को देखते हुए जिला प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। कलेक्टर के निर्देश पर खनन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।लगातार इस कार्रवाई से वाहन चालकों पर हड़कंप मचा हुआ है हम आपको बता दें कि रीवा जिले में खनिज संपदा का दोहन करने वालों की भरमार मची हुई है जिस पर खनिज विभाग ने शिकंजा कसते हुए लगातार अवैध खनन एवं परिवहन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है इस कार्रवाई से अवैध खनन एवं परिवहन करने वाले लोगो द्वारा खनिज विभाग द्वारा किए जा रहे कार्रवाई पर आरोप भी लगा रहे हैं की खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही के नाम पर पैसा वसूला जा रहा है।
क्या कहती हैं खनिज अधिकारी

जब इस संबंध में खनिज अधिकारी दीपमाला तिवारी से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि कलेक्टर के निर्देश पर वित्तीय वर्ष में 63 से अधिक प्रकरण दर्ज कर 68.54 लाख अर्थ दंड अधिरोपित किया गया है इसी तारतम्य में कुछ दिन पूर्व बनकुइयां रतहरा रोड पर जांच कर वाहनों पर कार्रवाई की गई एवं प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर को अनुमोदन प्रेषित किया गया सभी जप्त वाहन सुपुर्दगी में खड़े हैं उक्त कार्रवाई के संबंध में कई न्यूज़ चैनलों द्वारा गाड़ी छोड़ने एवं लेनदेन संबंधित भ्रामक खबरें चलाई जा रही है जो पूर्णत निराधार एवं गलत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!