टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीतिराज्य
सियासत का वंशवाद: कांग्रेस में भी गहरी हैं भाई-भतीजावाद की जड़ें, 'वारिसों' को मिलता है टिकट या संगठन में पद
MP Congress: मध्य प्रदेश कांग्रेस भी परिवारवाद से अछूती नहीं है। मौजूदा विधानसभा में करीब 20 विधायक राजनीतिक विरासत के सहारे सक्रिय हैं। दो पूर्व मुख्यमंत्रियों, कई पूर्व केंद्रीय व प्रदेश मंत्रियों, सांसदों और दिग्गज नेताओं के बेटे-बेटियां या परिजन आज विधायक हैं। नए चेहरों की जगह वंशवादी राजनीति हावी है।

सियासत का वंशवाद: कांग्रेस में भी गहरी हैं भाई-भतीजावाद की जड़ें, ‘वारिसों’ को मिलता है टिकट या संगठन में पद
MP Congress: मध्य प्रदेश कांग्रेस भी परिवारवाद से अछूती नहीं है। मौजूदा विधानसभा में करीब 20 विधायक राजनीतिक विरासत के सहारे सक्रिय हैं। दो पूर्व मुख्यमंत्रियों, कई पूर्व केंद्रीय व प्रदेश मंत्रियों, सांसदों और दिग्गज नेताओं के बेटे-बेटियां या परिजन आज विधायक हैं। नए चेहरों की जगह वंशवादी राजनीति हावी है।
दो पूर्व सीएम के बेटे विधायक
पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे संभाल रहे विरासत
सिंघार को भी विरासत में मिली राजनीति
इनके पति रहे बड़े नेता
ये भी बढ़ा रहे पिता की विरासत आगे
भोपाल उत्तर से विधायक आतिफ अकील के पिता आरिफ अकील कांग्रेस के कद्दावर मुस्लिम नेता रहे और लंबे समय तक विधायक रहे। वह कांग्रेस सरकार में मंत्री भी थे। निवाड़ी की पृथ्वीपुर से कांग्रेस विधायक नितेंद्र सिंह राठौर के पिता ब्रजेंद्र सिंह राठौर पांच बार विधायक रहे और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे। छिंदवाड़ा के सौंसर से कांग्रेस विधायक विजय रविनाथ चौरे के पिता रेवनाथ चौरे सौंसर से 1990 में विधायक चुने गए थे। सतना के अमरपाटन से विधायक डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह के पिता शिवमोहन सिंह वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रहे थे। वे 1990 में विधायक चुने गए थे। दतिया विधानसभा सीट से राजेंद्र भारती के पिता श्याम सुंदर श्याम पांच बार दतिया से विधायक रहे।

पिता नेता प्रतिपक्ष, बेटा उप नेता प्रतिपक्ष
भिंड के अटेर से कांग्रेस विधायक हेमंत सत्यदेव कटारे के पिता सत्यदेव कटारे चार बार अटेर से विधायक रहे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। सतना सीट से विधायक डब्बू सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाह के पिता सुखलाल कुशवाह कांग्रेस के टिकट पर सतना से 1996-1998 में सांसद रहें। वहीं, सिवनी के केवलारी से कांग्रेस विधायक रजनीश हरवंश सिंह के पिता हरवंश सिंह केवलारी से विधायक रहे हैं। धार की कुक्षी सीट से कांग्रेस विधायक बघेल सुरेंद्र सिंह हनी के पिता प्रताप सिंह बघेल भाजपा के टिकट पर 2008 में विधायक बने थे। गुना की बमोरी से कांग्रेस विधायक ऋषि अग्रवाल के पिता कन्हैयालाल अग्रवाल 2008 में विधायक रहे और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री भी चुने गए। बालाघाट की ब्यौहारी सीट से विधायक संजय उइके के पिता गनपत सिंह उइके कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे।