कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मैहर आगमन पर यूथ कांग्रेस का विरोध, कार्यकर्ता गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के शनिवार को मैहर आगमन के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। मंत्री के कार्यक्रम स्थल के पास पहुँचे कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध जताया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मैहर आगमन पर यूथ कांग्रेस का विरोध, कार्यकर्ता गिरफ्तार
मैहर
मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के शनिवार को मैहर आगमन के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। मंत्री के कार्यक्रम स्थल के पास पहुँचे कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध जताया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
विरोध प्रदर्शन की अगुवाई युवा कांग्रेस के युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रत्याशी पंकज कुशवाहा एवं युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव शिवम पांडेय कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों और की समस्याओं के समाधान में विफल रही है, मैहर में खाद के लिए किसान परेशान है जेल हुए ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा रहे पर्याप्त बिजली किसानों को नहीं मिल रही और यही कारण है कि युवा और किसान वर्ग में गहरी नाराज़गी है।
नाम…….सबके दल देना
घटना के चलते कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि पुलिस बल की तैनाती के कारण स्थिति पर जल्द ही काबू पा लिया गया। बाद में सभी कार्यकर्ताओं को थाने ले जाकर पूछताछ की गई।
इधर, मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने निर्धारित कार्यक्रम में शामिल हुए और किसानों से संवाद भी किया।, साथ में युवक कांग्रेस साथी दुर्गेश पटेल,शारदा पटेल,योगेंद्र कुशवाहा , महेंद्र कुशवाहा, मुकेश पटेल,अनिल कुशवाहा,ओमप्रकाश कुशवाहा, मोनू पटेल,छोटू कुशवाहा,राजकुमार कुशवाहा, कुंजीलाल कुशवाहा,राजाराम कुशवाहा, सहित कुशवाहा अनिकेत कुशवाहा अमन पाल मुस्कान पुष्पेंद्र कुशवाहा सभी साथी मौजूद रहे




