इंटर स्कूल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ *
रीवा डिवीजनल क्रिकेट एसोसिएशन के मार्गदर्शन में जिला क्रिकेट संघ मैहर के तत्वावधान में खेले जा रहे पहले इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ जिला क्रिकेट संघ के संरक्षक एवम मुख्य अतिथि माननीय मैहर विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर मां सरस्वती पर फूल एवं माला समर्पित कर किया गया ।

इस प्रतियोगिता का आज पहला मुकाबला ब्लू बेल्स हायर सेकंडरी स्कूल मैहर और बाल भारती स्कूल अमरपाटन के बीच मैहर खेल मैदान क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया । जिस पर ब्लू बेल्स हायर सेकंडरी स्कूल मैहर ने पहले टास जीत कर पहले बल्ले करते हुए 18.2 ओवर में 107 रन बना कर आल आउट हो गई जिसमें सर्वाधिक 17 रन संगम ने व समीर ने 3 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिया। इसके पश्चात 108 रनों का पीछा करते हुए बाल भारती स्कूल महज 13 ओवर में दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली निखिल ने 37 रन बनाए व ध्रुव ने 4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लिए ।अगला मैच संदीपनी विद्यालय मैहर एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहाड़ी के बीच होगा ।
मुख्य अतिथि द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों को उद्बोधन के रूप में बधाई देते हुए कहा कि आज क्रिकेट लोगों की नसों में बसता है जो एक बार इससे जुड़ गया वह इसे नहीं छोड़ सकता तथा खेल हमें खिलाड़ी भावना के साथ यह भी सीखना है कि किसी भी मुश्किल घड़ी में हमें उसे कैसे पर निकलना है वस्तुत खिलाड़ी कभी भी किसी मुश्किल परिस्थिति में हार नहीं मानता है मुझे बहुत खुशी होगी कि जिला क्रिकेट संघ मैहर के यह शानदार आयोजन किया जो आने वाले समय में स्कूलों में से कोई ना कोई एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकले। आज की इस उद्घाटन मैच में जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष, सचिव ,कोषाध्यक्ष ,वरिष्ठ खिलाड़ी एवं चयन करता के साथ के साथ ओ पी तिवारी,मनोज तिवारी, धीरज चौरसिया,रजनीश तिवारी,रोहित गौतम, अमित गौतम, रजनीश मिश्रा, सुतीक्ष्ण शुक्ला,दानिश नसीम, राहुल पांड,अमित सिंह सिद्धांत भदोरिया, रुणेंद्र सिंह,गणेश सिंह, आशुतोश शर्मा एवं आज के मैच के निर्णायक सुरेंद्र चौरसिया एवं राज अहमद स्कोर अनु दुबे सहित राकेश चोपड़ा संचालक ब्लू बेल्स के साथ स्कूल का स्टाफ , बाल भारती विद्यालय के शिक्षक शिवम कुमार के साथ अन्य शिक्षक गण व छात्र गण उपस्थित रहे ।