आयुक्त ने लंबित शिकायतों पर नाराज़गी जताते हुए नोटिस जारी किया
मध्य प्रदेश रीवा निगम आयुक्त डॉ.सौरभ सोनवणे ने निगम टीएल बैठक में सीएम हेल्पलाइन सोशल मीडिया और समाचार पत्रों से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की।

लंबित शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए,साथ ही लापरवाही पर कार्यवाही की चेतावनी दी।खराब प्रदर्शन पर एक वेतन वृद्धि रोकने और स्वास्थ्य अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश हुआ।आयुक्त ने टीएल पत्रों का समय पर प्रतिवेदन देने,अवैध कॉलोनियों के लंबित प्रकरणों के निस्तारण और पाइपलाइन कार्यों को GIS में दर्ज करने के निर्देश भी दिए।अनुपस्थित कर्मचारियों को सेवा से पृथक करने और वार्डवार नोडल अधिकारी नियुक्त करने की बात कही गई।आईगॉट कर्मयोगी पोर्टल पर अधिक कोर्स पूर्ण करें।बैठक में उपायुक्त प्रकाश द्विवेदी कार्यपालन यंत्री एच.के.त्रिपाठी राजेश सिंह सिद्धार्थ सिंह सहायक आयुक्त रामनरेश तिवारी शीतल भलावी के.एन साकेत सहायक यंत्री एस.के.गर्ग स्वास्थ्य अधिकारी बालगोविंद चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।