पिएचई विभाग की लापरवाहियों के कारण दूषित पानी पीने के लिए मजबूर है सिलचट ग्रामवासी विभागीय कर्मचारियों के आश्वासन के बाद भी जमीनी स्तर पर नहीं हुआ कार्य
रायपुर कर्चुलियान अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ागांव टोला सिलचट के ग्रामीण अनेकों समस्याओं को सामना कर रहे हैं

विध्य दर्पण न्यूज 24
कमलेश तिवारी ✍
पिएचई विभाग की लापरवाहियों के कारण दूषित पानी पीने के लिए मजबूर है सिलचट ग्रामवासी
विभागीय कर्मचारियों के आश्वासन के बाद भी जमीनी स्तर पर नहीं हुआ कार्य
♦रायपुर कर्चुलियान अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ागांव टोला सिलचट के ग्रामीण अनेकों समस्याओं को सामना कर रहे हैं
⏭बारिश के मौसम में हैंड पंप खराब होने की वजह से ग्रामीण वासी दूषित पानी पीने के लिए मजबूर है विभाग द्वारा नल जल योजना के तहत डाली गई पाइपलाइन से ग्रामीणों को पानी नसीब ही नहीं हुआ लेकिन विभाग द्वारा कराए गए हैंड पंपों की मरम्मत न होने के वजह से पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं वंचित है ग्रामीण
यह भी पढें: टीचर बाबू चपरासी सबकी मनमानी कौन है छात्राओं का भविष्य देखने वाला !
⏩प्राथमिक पाठशाला का हैंडपंप खराब होने से बच्चों को पानी पीने के लिएअन्य जलाषयों को खोजना पड़ता प्राथमिक पाठशाला के सामने एक सड़क गुजराती पानी के लिए बच्चों को सड़क को पार करना पड़ता है सड़क पार करते वक्त अगर कोई हादसा हो जाए तो इसकी जवाबदारी क्या पिएचई विभाग के कर्मचारी लेंगे ?
यह भी पढें: सतना : इंसानियत मानवता को शर्मशार कर देने वाला मामला मध्यप्रदेश के सतना से सामने आया है
👉अगर हम सिलचट की बात करें तो गर्मी के मौसम में वाटर लेवल नीचे हो जाने की वजह से ग्राम वासियों को आनेको समस्याओं का सामना करना पड़ता है रोजमर्रा में पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए चार से पांच किलोमीटर दूर जाना पड़ता है यहां पर पानी की समस्या तो आम बात सी हो गई लेकिन बारिश के मौसम में भी ग्रामीण दुषित पानी पीने के लिए मजबूर रहते हैं ग्रामीणों द्वारा कहा गया कि ग्राम पंचायत बड़ागांव के टोला सिलचट के साथ पिएचई विभाग द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ.
कमलेश तिवारी की रिपोर्ट





One Comment