कटनीमध्य प्रदेशराज्य
कटनी: रामलीला मैदान में कचरे के ढेर, स्वच्छ भारत अभियान पर सवाल
कटनी शहर के गोल बाजार स्थित रामलीला मैदान में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इतना ही नहीं, रामराज के सामने खाली शराब की बोतलें (पावा) भी फेंकी मिलीं, जिससे क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

कटनी: रामलीला मैदान में कचरे के ढेर, स्वच्छ भारत अभियान पर सवाल
कटनी। शहर के गोल बाजार स्थित रामलीला मैदान में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इतना ही नहीं, रामराज के सामने खाली शराब की बोतलें (पावा) भी फेंकी मिलीं, जिससे क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही रामलीला मैदान में राम-लक्ष्मण जी की प्रतिमा स्थापित की गई थी, लेकिन प्रतिमा के सामने ही कचरे का ढेर होना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रहा है।
यह भी पढें: Shahdol News: शराब के नशे में हाई टेंशन टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने घंटे समझाया, फिर उतरा
विडंबना यह है कि कल ही नगर निगम महापौर ने स्वच्छ भारत अभियान का संदेश दिया था, जबकि जगह जगह गंदगी का आलम देखने को मिला। अब सवाल यह है कि नगर निगम आखिर कितनी गंभीरता से स्वच्छ भारत मिशन को अमल में ला रहा है।




