खेलभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मध्य प्रदेश के 26 खिलाड़ियों को शिखर खेल अलंकरण, राष्ट्रीय खेलों के 121 पदक विजेता को भी पुरस्कार

मध्य प्रदेश के 26 खिलाड़ियों को शिखर खेल अलंकरण से सम्मानित किया गया है, जिसमें एकलव्य पुरस्कार, विक्रम पुरस्कार और विश्वामित्र पुरस्कार शामिल हैं। ये पुरस्कार मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिए गए हैं। सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खिलाड़ियों की सराहना की और उन्हें पुरस्कृत किया।

मध्य प्रदेश के 26 खिलाड़ियों को शिखर खेल अलंकरण, राष्ट्रीय खेलों के 121 पदक विजेता को भी पुरस्कार

मध्य प्रदेश के 26 खिलाड़ियों को शिखर खेल अलंकरण से सम्मानित किया गया है, जिसमें एकलव्य पुरस्कार, विक्रम पुरस्कार और विश्वामित्र पुरस्कार शामिल हैं। ये पुरस्कार मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिए गए हैं। सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खिलाड़ियों की सराहना की और उन्हें पुरस्कृत किया।

भोपाल मध्य प्रदेश के 26 खिलाड़ी मंगलवार को शिखर खेल अलंकरण से सम्मानित किए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी के रवींद्र भवन में आयोजित समारोह में 2023 के लिए शिखर खेल अलंकरण प्रदान किए। इस दौरान इस साल उत्तराखंड में हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले प्रदेश के 121 खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

रवींद्र भवन के खचाखच भरे हाल में कोई अपने माता-पिता के साथ आया तो कोई अपने भाई-बहन के साथ। कुछ खिलाड़ी अभ्यास और अन्य कारण से कार्यक्रम में नहीं आ पाए तो उनका सम्मान उनके माता-पिता ने प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने मंच से प्रदेश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।

ये भी पढें: MP की मोहन सरकार ने अपने ही भाजपा विधायक पर लगाई ₹443 करोड़ की पेनल्टी

विक्रम पुरस्कार, विश्वामित्र पुरस्कार विजेता प्रशिक्षक व लाइफ टाइम अचीवमेंट विजेता को को दो-दो लाख रुपये तथा स्मृति चिह्न तथा एकलव्य सम्मान प्राप्त खिलाड़‍ियों को एक एक लाख रुपये व स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेलमंत्री विश्वास सारंग ने की। इस मौके पर खेल विभाग के प्रमुख सचिव मनीष सिंह, संचालक राकेश गुप्ता, उप सचिव अजय श्रीवास्तव ओर संयुक्त संचालक बीएस यादव मौजूद रहे।

इन्हें मिला पुरस्कार

 

  • एकलव्य पुरस्कार : रितुराज बुंदेला शूटिंग, भूमि बघेल कयाकिंग-कैनोइंग (स्लालम), कृष्णा मिश्रा स्क्वैश, पूजा दांगी फेंसिंग, प्रभाकर सिंह राजावत रोइंग, नेहा ठाकुर सेलिंग, प्रखर जोशी तैराकी, अर्जुन वास्कले एथलेटिक्स, प्रियांशी प्रजापत कुश्ती, अंकित पाल हॉकी और गौरव पचौरी पावरलिफ्टिंग

 

  • पुरस्कार : ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर शूटिंग, जान्हवी श्रीवास्तव कयाकिंग एवं कैनोइंग, रागिनी मार्को तीरंदाजी, शिवानी पवार कुश्ती, श्रुति यादव बाक्सिंग, यामिनी मौर्य जूडो, सचिन भार्गो खोखो, नीलू डाडिया हाकी, प्रवीण कुमार दवे सॉफ्टबाल, रूबिना फ्रांसिस शूटिंग (दिव्यांग श्रेणी) और अपूर्व दुबे पावरलिफ्टिंग ।

 

  • विश्वामित्र पुरस्कारपीजूष कांती बारोई कयाकिंग एवं कैनोइंग, अशोक कुमार यादव तीरंदाजी और लोकेन्द्र शर्मा हाकी।

ये भी पढें: रीवा-सतना हाईवे पर सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर

पर्वतारोही भावना को विक्रम पुरस्कार पर रोक

पर्वतारोही भावना डेहरिया को विक्रम पुरस्कार देने की घोषणा हुई थी। उस पर आपत्ति के बाद उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ ने स्थगन दे दिया है। इसकी वजह से उन्हें यह पुरस्कार नहीं दिया गया। भावना अपने पति व बेटे के साथ कार्यक्रम में आई थीं। खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि हम न्यायालय का पूरा सम्मान करते है, इसलिए पुरस्कार नहीं दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!