अमदरा थाना क्षेत्र से गुम दो नाबालिग बालिकाओं को कटनी एवम मैहर से किया गया दस्तयाब
पुलिस अधीक्षक मैहर श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमदरा निरीक्षक रेनू मिश्रा व उनकी टीम द्वारा अमदरा थाना क्षेत्र से घर से निकली दो नाबालिक लडकियों को क्रमशः ग्राम सुरमा जिला कटनी एवम कुसेड़ी से सकुशल दस्तयाब किया जाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया ।

मैहर

1)विवरणः- दिनांक 14/08/25 को थाना अमदरा निवासी फरियादी द्वारा अपनी 16 वर्षीय लडकी के घरवालों से बिना किसी को बताये कहीं चले जाने संबंधी रिपोर्ट पर थाना अमदरा में अप.क्र. 221/25 धारा 137(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।पुलिस अधीक्षक मैहर श्री सुधीर अग्रवाल द्वारा नाबालिग लडकी की तलाश हेतु थाना प्रभारी अमदरा निरीक्षक रेनू मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम के द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए बालिका को दिनांक 18/08/25 को ग्राम सुरमा थाना कुठला जिला कटनी से सकुशल दस्तयाब कर बाद वैधानिक कार्यवाही उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया है ।
2) विवरणः- दिनांक 12/08/25 को थाना अमदरा निवासी फरियादी द्वारा अपनी 17 वर्षीय लडकी के घरवालों से बिना किसी को बताये कहीं चले जाने संबंधी रिपोर्ट पर थाना अमदरा में अप.क्र. 217/25 धारा 137(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
थाना प्रभारी अमदरा के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए बालिका को दिनांक 18/08/25 को ग्राम कुसेड़ी थाना अमदरा जिला मैहर से सकुशल दस्तयाब कर बाद वैधानिक कार्यवाही उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया है ।
*सराहनीय भूमिका *– थाना प्रभारी अमदरा निरीक्षक रेनू मिश्रा, स.उ.नि. रणजीत सिंह, स.उ.नि. सुशील अहिरवार,प्र.आर. 03 उपेन्द्र तिवारी, आर.491 भागवत प्रसाद पाण्डेय, म.आर. 47 इन्दु सिंह की प्रमुख भूमिका रही ।