सिरमौर पुलिस ने प्रतिबंधित अवैध नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
अपराधी सनत गौतम उर्फ बम को 50 शीशी प्रतिबंधित ऑनरेक्स कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया गया है।

**प्रेस नोट**
**थाना सिरमौर**
** जिला रीवा** (म.प्र.)
दिनांक 16.07.2025
*सिरमौर पुलिस ने प्रतिबंधित अवैध नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय रीवा श्री विवेक सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के कुशल निर्देशन व एसडीओपी सिरमौर श्री उमेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरमौर उप निरीक्षक दीपक तिवारी एवं पुलिस टीम द्वारा नशीली कफ सिरप ऑनरेक्स की तस्करी करते हुए आदतन अपराधी सनत गौतम उर्फ बम को 50 शीशी प्रतिबंधित ऑनरेक्स कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया गया है।
**घटना का विवरणः-**
दिनांक 15.07.2025 को मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर रीवा डभौंरा मार्ग पर रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी सनत कुमार गौतम उर्फ बम पिता प्रद्युम्न गौतम उम्र 50 वर्ष निवासी बदराव गौतमान थाना सिरमौर जिला रीवा के कब्जे से 50 शीशी प्रतिबंधित अवैध नशीली कफ सिरप ऑनरेक्स कीमती लगभग 10000/- रूपये तथा एक बोलोरो वाहन कीमती 03 लाख का जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया । आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 8,21,22 एन.डी.पी.एस. एक्ट तथा 5,13 ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।आरोपी को। माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा जाएगा ।आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी थाना सिरमौर में कई अपराध दर्ज है।
**नाम पता गिरफ्तार आरोपीः-**
आरोपी सनत कुमार गौतम उर्फ बम पिता प्रद्युम्न गौतम उम्र 50 वर्ष निवासी बदराव गौतमान थाना सिरमौर जिला रीवा (म.प्र.)
*जप्तशुदा माल* –
सिरमौर पुलिस ने प्रतिबंधित अवैध नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार* तथा एक बोलोरो वाहन कीमती 03 लाख
**सराहनीय भूमिकाः-**
उप निरीक्षक दीपक तिवारी थाना प्रभारी सिरमौर , सहायक उप निरीक्षक प्यारेलाल वर्मा,, आर. 354 कैलाश सोलंकी, महिला आरक्षक पुष्पा सिंह आर. 1113 सत्यप्रकाश सिंह की सराहनीय भूमिका रही।




