मध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

कोटर नगर परिषद में गुणवत्ता विहीन नाला निर्माण की होगी ईओडब्ल्यू में शिकायत

राज कान्सट्रक्शन एण्ड सप्लायर के घटिया नाला निर्माण की खुली पोल

कोटर नगर परिषद में गुणवत्ता विहीन नाला निर्माण की होगी ईओडब्ल्यू में शिकायत

राज कान्सट्रक्शन एण्ड सप्लायर के घटिया नाला निर्माण की खुली पोल

सतना। नगर परिषद कोटर में नाला निर्माण मामले में भ्रष्टाचारियों की साजिश से पर्दा उठ चुका है और भ्रष्टाचार रूपी पर्दा उठने के बाद अब अपने बचाव में आ गये हैं। मंगलवार को कोटर नगर परिषद में पदस्थ उपयंत्री प्रियंबदा सिंह द्वारा सोसल मीडिया में एक पोस्ट डाली गई जिसमें उन्होने ने कहा कि कांग्रेस पार्षदों द्वारा बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। तो वहीं जबाव देते हुए कांग्रेस पार्षद अजीत ङ्क्षसह ने कहा है कि उपयंत्री द्वारा लगाया गया आरोप अगर साबित हो जाता है तो मैं अपना पद छोड़ दूंगा। सोसल मीडिया व अखबारों में नाला निर्माण की खबर चलने के बाद अब भ्रष्टाचारियों में हलचल मच गई है। सूत्रों के माध्यम से जानकारी सामने आ रही है कि राज कान्सट्रक्शन एण्ड सप्लायर के तार नगर परिषद के एक भाजपा पार्षद से जुड़े हुए हैं। जो इस मामले का मास्टर माइंड बताया जा रहा है जिसके संबंध में आगामी दिनों में विस्तार जानकारी आम जनता के बीच साझा की जायेगी।

नगर परिषद् कोटर की इंजीनियर प्रियंवदा सिंह ने लगाए आरोपों को बताया बेबुनियाद कांग्रेस पार्षद अजीत सिंह पर लगाया दबाव बनाने का आरोप

 

नगर परिषद् कोटर की इंजीनियर प्रियंवदा सिंह पर लगे गंभीर आरोपों पर उनका बयान सामने आया है उन्होंने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक साजिश करार दिया है। प्रियंवदा सिंह ने कहा, च्च्मेरे ऊपर जो गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं, वे पूरी तरह गलत हैं। वार्ड क्रमांक 5 के कांग्रेस पार्षद अजीत सिंह ने मुझ पर निजी जमीन पर अवैध रूप से रोड निर्माण करवाने का दबाव बनाया था जब मैंने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया, तब मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगाए जाने लगे। उन्होंने आगे कहा कि नाले के निर्माण को लेकर भी तथ्य तोड़-मरोड़ कर पेश किए जा रहे हैं नाले की स्वीकृति शासन से 3.5 फीट की थी, लेकिन नगर परिषद की सर्वसम्मति से उसे 5 फीट चौड़ा करने का निर्णय लिया गया था।
———–
नगर परिषद उपयंत्री का वयान निंदनीय
आरोप साबित करें तो तत्काल पद छोड दूंगा–अजीत सिंह

नगर परिषद कोटर पार्षद एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अजीत सिंह ने नगर परिषद की उपयंत्री द्वारा मेरे ऊपर निजी आराजी मे सडक निर्माण करने के आरोप की निंदा करते हुये कहा है उपयंत्री भाजपा कार्यकर्ता बनकर बकवास कर रही हैं,उनको यह मालूम होना चाहिये कि उपयंत्री को बिना किसी निविदा के काम कराने का कोई अधिकार नही है।।
जनहित मे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर मनगढंत आरोप लगाकर पल्ला झाडऩा चाह रही हैं,यदि एक शब्द भी लिखित या मौखिक रुप से साबित कर दें तो मै नैतिक जबाबदारी लेते हुये तत्काल पद त्याग दूंगा।
अजीत सिंह ने आंगे कहा है कि परिषद की विशेष बैठक दिनांक 9 सितंबर 2022 को प्रस्ताव क्रमांक 2 गुहिया नाला आरा मशीन से मनी तालाब होकर सागर राइस मिल तक सफाई एवं दीवाल निर्माण बाबत विचार पर निर्णय लेते हुए परिषद ने उपरोक्त स्थल का सीमांकन करवाकर नाले की सफाई एवं दीवाल निर्माण कराए जाने का निर्णय लिया था तथा उक्त कार्य की प्रशासनिक व वितीय स्वीकृति सर्वसम्मति से प्रदान की थी तब भी नाले की वास्तविक जमीन रिक्त छोंडकर नाले के स्थान पर नाली क्यों बनाई गई, इसी तरह परिषद की साधारण सभा की बैठक दिनांक 8 सितंबर 2023 को सीधे परिषद में गुहिया नाला निर्माण की प्राप्त निविदा दरों की स्वीकृत एवं प्रस्ताव लाकर परिषद से स्वीकृत ली गई थी। परिषद की साधारण बैठक दिनांक 5 मार्च 2025 को उक्त कार्य के चल देयकों के भुगतान हेतु प्रस्ताव रखा गया था जिस पर मैंने बैठक के दौरान ही लिखित आपत्ति दर्ज कराई थी उसके बाद भी नाले के स्थान पर नाली व गुणवत्ता विहीन कार्य के चल देयकों की भुगतान हेतु स्वीकृति भाजपा पार्षदों के सहयोग से ले ली गई जो रिकार्ड मे है। प्रदेश कांग्रेस सचिव पार्षद अजीत सिंह ने नगर परिषद में चरम सीमा मे व्याप्त भ्रष्टाचार का खुलासा करने का ऐलान करते हुए कहा है कि जनता के हित में भ्रष्टाचारियों के सारे चेहरे बेनकाब किये जायेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!