क्राइममध्य प्रदेशमैहरराज्यरीवालोकल न्यूज़
Trending

नकली शासकीय अधिकारी बनकर जनता को गुमराह कर रहे शातिर बदमाशों को ताला पुलिस ने किया गिरफ्तार* 

भारत सरकार अशोक स्तम्भ का प्रयोग छल कपट करने के आशय से प्रयोग कर रहे है

*नकली शासकीय अधिकारी बनकर जनता को गुमराह कर रहे शातिर बदमाशों को ताला पुलिस ने किया गिरफ्तार* 

रीवा। दिनांक 18.07.25 को फरियादी बिनितेश शुक्ला पिता बीरेन्द्र कुमार शुक्ला उम्र 34 वर्ष नि. ग्राम मुकुन्दपुर थाना ताला जिला मैहर (म.प्र.) के द्वारा पुलिस चौकी मुकुन्दपुर मे सूचना दी गयी कि दिनांक 17.07.25 की दोपहर से मो. इमरान निवासी मुकुन्दपुर का एवं उसके साथ 5-6 लोग एकं सफेद रंग की अर्टिगा कार जिसका नंबर MP04 EC 1744 जिसमे कार में लाल रंग की पट्टी में भारत बीच में अशोक स्तम्भ फिर सरकार लिखा है तथा उसके पीछे एक अन्य सफेद रंग की अर्टिगा कार क्र. MP17 ZM9315 मे बैठे हैं । दोनो कार मे से भारत सरकार लिखी गाड़ी मे बैठे दो व्यक्ति करीब 23-24 साल के हैं और स्वयं को शासन की तरफ से आना बता रहे हैं जो संदिग्ध लग रहे हैं साथ में दो गार्ड लिए है ये सभी सरकार के अधिकारी कर्मचारी नही लग रहे है इमरान सरकारी कर्मचारी नही है। भारत सरकार अशोक स्तम्भ का प्रयोग छल कपट करने के आशय से प्रयोग कर रहे है सूचना पर चौकी प्रभारी मुकुन्दपुर उप निरी. नागेश्वर प्रसाद मिश्रा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों का सूचना देकर तत्काल धारा 319(2), 204 भा.न्या.सं. का अपराध पंजीबद्ध कर मुकुन्दपुर कस्बा मे वाहन चोकिंग की गयी एवं उपरोक्त वाहनों को चेक कर पूछताछ की गयी जो संदिग्धों मे कोई भी शासकीय कर्मचारी नहीं होना पाये गये एवं भारत सरकार का शासकीय राज चिन्ह लगाकर एवं स्वयं को शासकीय अधिकारी बताकर धोखाधड़ी करते पाये गये जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा उक्त वाहनों को जप्त किया गया एवं मो. इमरान एवं उसके साथियों को गिरफ्तार किया गया ।

*गिरफ्तार आरोपीगण का नाम पता-*

1. मो.इमरान खान पिता मो0 इसहाक मदनी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम मुकुन्दपुर थाना ताला जिला मैहर,

2. मो.फईम अंसारी पिता असीम उम्र 23 वर्ष निवासी राजीवगांधी नगर भजनपुरा थाना भजनपुरा उत्तर पूर्व दिल्ली

3. मो.असलम पिता मो.साबिर उम्र 25 वर्ष निवासी राजीवगांधी नगर भजनपुरा थाना भजनपुरा उत्तर पूर्व दिल्ली

4. शुभम तिवारी पिता सच्चितानंद तिवारी उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सोनवर्षा थाना गढ़ जिला रीवा (म.प्र.)

*जप्त मशरुका –* दो अदद सफेद रंग की अर्टिगा कार क्र. MP04 EC 1744 एवं MP17 ZM9315

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!