
Indore:
इंदौर में क्रेन ने महिला को मारी टक्कर, मौके पर मौत
यह हादसा एरोड्रम क्षेत्र के यादव मार्केट के समीप हुआ। महिला पैदल चल रही थी। तभी स्पीड से आ रही क्रेन का अगला पहिया महिला को रौंदता हुआ निकला। पहिए के नीचे महिला को देख चालक ने क्रेन रोकी। कुछ ही देर में महिला की मौत हो गई।
इंदौर के एरोड्रम इलाके में क्रेन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। महिला पैदल चल रही थी, तभी वह क्रेन के पहिए के नीचे आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख लोगों ने चालक को पकड़ा। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने चालक को गिरफ्तार किया और क्रेन को थाने ले गए। हादसे में मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
यह हादसा एरोड्रम क्षेत्र के यादव मार्केट के समीप हुआ। महिला पैदल चल रही थी। तभी स्पीड से आ रही क्रेन का अगला पहिया महिला को रौंदता हुआ निकला। पहिए के नीचे महिला को देख चालक ने क्रेन रोकी। कुछ ही देर में महिला की मौत हो गई।
महिला ने साध्वी जैसे वस्त्र पहन रखे थे और उसे अक्सर क्षेत्र में देखा गया है। उसके पास से पुलिस को कोई दस्तावेज नहीं मिले। इस कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रों में महिला की फोटो भेजी है। पुलिस ने क्रेन को जब्त कर लिया है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया है। लोगों का कहना है कि क्रेन की स्पीड तेज थी और सड़क किनारे पैदल चल रही महिला चालक को नजर नहीं आई।




