दर्शनार्थियों से लूट के बाद भी मां शारदा प्रबंध समिति सहित सरकार को भी चूना लगा रहा नागेंद्र सिंह एंड कंपनी*
लगातार मां शारदा प्रबंध समिति द्वारा बंधा बैरियल के ठेकेदार नागेंद्र सिंह एंड कंपनी के कर्मचारी के मामले सामने आ रहे हैं

*दर्शनार्थियों से लूट के बाद भी मां शारदा प्रबंध समिति सहित सरकार को भी चूना लगा रहा नागेंद्र सिंह एंड कंपनी*
*लगातार मां शारदा प्रबंध समिति द्वारा बंधा बैरियल के ठेकेदार नागेंद्र सिंह एंड कंपनी के कर्मचारी के मामले सामने आ रहे हैं जिसमें साफ तौर से देखा जा रहा है कि कैसे नागेंद्र सिंह एंड कंपनी यात्रियों के साथ अवैध वसूली कर रहा है लेकिन फिर भी जिम्मेवारों द्वारा आखिरकार किस सांठ गांठ की वजह से ठेकेदार के ऊपर कोई वैधानिक कार्रवाही अब तक क्यों नहीं की गई*
*मंदिर समिति का पैसा भी नहीं जमा किया नागेंद्र सिंह एंड कंपनी*
*आपको बता दें यात्रियों से अवैध वसूली करने के बाद भी नागेंद्र सिंह एंड कंपनी के द्वारा मां शारदा प्रबंध समिति की बकाया राशि अब तक नहीं जमा की गई है जिस पर मंदिर प्रशासक ने नोटिस भी जारी कर बकाया राशि को जमा करने के लिए कहा गया है अब देखना यह होगा कि राशि न जमा करने के बाद कौन सी वैधानिक कार्रवाही नागेंद्र सिंह एंड कंपनी के खिलाफ मंदिर प्रशासक द्वारा की जाती है*
*मंदिर समिति के साथ-साथ सरकार को भी चूना लगाने में माहिर नागेंद्र सिंह एंड कंपनी*
*आपको बता दें कि ऐसे तो कई मामले सामने आए जिसमें लगातार नागेंद्र सिंह एंड कंपनी के कर्मचारियों द्वारा यात्रियों से अवैध वसूली की जाती है यह तो आप सब ने वीडियो में साफ तौर से देखा होगा लेकिन एक और मामला है जो इस वीडियो के माध्यम से आप देख सकते हैं कि कैसे यात्रियों से बैरियल का पैसा लेने के बाद भी उनको रसीद काट के नहीं दी जाती है इस पैर साफ तौर से पता चलता है कि बैरियल में रसीदों का कम से कम उपयोग करना जीएसटी टैक्स बचाना है जिससे नागेंद्र सिंह एंड कंपनी के द्वारा सरकार को भी काफी चूना लगाया जा रहा है*
*मंदिर प्रशासक ने दिया एक और आदेश पेश कराई जाए कर्मचारियों की सूची*
*आपको बता दें कि लगातार अवैध वसूली के साथ-साथ नागेंद्र सिंह एंड कंपनी का एक और मामला भी है सूत्रों से पता चला है कि इसके द्वारा काम करने वाले कर्मचारी के अलावा भी कुछ लड़के ऐसे रखे गए हैं जो कि बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों के साथ लगातार गुंडागर्दी करते हैं और जबरदस्ती वसूली पर उतारू रहते हैं जिसको देखते हुए मंदिर प्रशासक ने नागेंद्र सिंह एंड कंपनी को नोटिस भेजते हुए बैरियल पर ड्यूटी में तैनात सभी कर्मचारियों की सूची मांगी गई है अब देखना यह होगा कि मंदिर प्रशासक के पास सूची जाने के बाद क्या बंधा बैरियर में बैठने वाले आसमाजिक तत्वों पर रोक लगाया जा सकेगा या नहीं*




