प्रयागराजयूपीराजनीतिराज्य

बारा विधायक डॉ. वाचस्पति की पहल से बदली विकास की राह

होली की आहट के साथ बारा विधानसभा में विकास की नई कहानी लिखी जा रही है। लंबे समय से जर्जर सड़कों और धूल भरे रास्तों से परेशान ग्रामीणों के लिए यह खबर किसी त्योहार से कम नहीं रही

बारा विधायक डॉ. वाचस्पति की पहल से बदली विकास की राह

चार नई सड़कों से बदलेगी यमुनानगर की तस्वीर

बारा प्रयागराज। होली की आहट के साथ बारा विधानसभा में विकास की नई कहानी लिखी जा रही है। लंबे समय से जर्जर सड़कों और धूल भरे रास्तों से परेशान ग्रामीणों के लिए यह खबर किसी त्योहार से कम नहीं रही। विधायक डॉ. वाचस्पति के प्रयासों से क्षेत्र को चार महत्वपूर्ण सड़कों की मंजूरी मिली है, जिससे गांव- गांव में नई उम्मीद जाग उठी है। विधानसभा में क्षेत्र की बदहाल सड़कों का मुद्दा उठाए जाने के बाद लोक निर्माण विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की। विकास खंड जसरा के घूरपुर–प्रतापपुर मार्ग पर तेलियन चक्की से बेलामुंडी तक सड़क बनेगी। बढ़हा घोघवा संपर्क मार्ग का नवनिर्माण होगा। बघोला की कोल बस्ती को नया संपर्क मार्ग मिलेगा। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग तीस से बोडे का पूरा होते हुए चांदी तक सड़क निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है।इन सड़कों के बनने से आवागमन सुगम होगा, व्यापार को गति मिलेगी और ग्रामीणों को शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। यह सौगात क्षेत्र की जनता के विश्वास और निरंतर प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है। बारा विधायक डॉ. वाचस्पति के मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सभी कार्य क्षेत्र की आवश्यकताओं को प्राथमिकता में रखते हुए स्वीकृत कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि विकास की यह रफ्तार आगे भी जारी रहेगी और बारा विधानसभा को मूलभूत सुविधाओं से सशक्त बनाने का संकल्प लगातार आगे बढ़ता रहेगा। गौहनिया स्थित एम वी कॉन्वेंट में अपने सहयोगियों के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने जानकारी दी। फोटो – मीडिया को जानकारी देते विधायक बारा डॉ वाचस्पति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!