गुढ़मध्य प्रदेशराज्यरीवालोकल न्यूज़

दुआरी में जनआक्रोश को प्रशासन का आश्वासन, 12 सूत्रीय मांगों पर कार्यवाही का वादा; धरना समाप्त

दिनों से जारी जनधरना आज निर्णायक मोड़ पर पहुंचा, जब कार्यपालिक मजिस्ट्रेट महिमा पाठक ने मौके पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से मुलाकात की और 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्राप्त किया। प्रशासन की ओर से ठोस कार्यवाही के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया

दुआरी में जनआक्रोश को प्रशासन का आश्वासन, 12 सूत्रीय मांगों पर कार्यवाही का वादा; धरना समाप्त
गुढ़ रीवा

दिनों से जारी जनधरना आज निर्णायक मोड़ पर पहुंचा, जब कार्यपालिक मजिस्ट्रेट महिमा पाठक ने मौके पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से मुलाकात की और 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्राप्त किया। प्रशासन की ओर से ठोस कार्यवाही के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।
धरने का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य लालमणि त्रिपाठी के साथ हरिश्चंद्र पांडे, अंजनी सिंह (सरपंच), दुआरी बृजभान पटेल, सुरेश तिवारी, विनोद अग्निहोत्री सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों और लाडली बहनों ने किया। महिलाओं और आदिवासी समुदाय की सक्रिय भागीदारी ने आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन प्रदान किया।
12 छात्राओं का परीक्षा से वंचित होना बना प्रमुख मुद्दा
आंदोलन का सबसे ज्वलंत विषय रहा—12 छात्राओं का परीक्षा फॉर्म न भरे जाने के कारण परीक्षा से वंचित होना। ग्रामीणों ने इसे पूरे तिवारी गांव के माथे पर “कलंक” बताते हुए शिक्षा विभाग की गंभीर लापरवाही करार दिया। अभिभावकों का कहना था कि इस घटना से क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था की किरकिरी हुई है और स्कूलों के प्रति विश्वास डगमगा रहा है। प्रशासन ने मामले की जांच कर त्वरित निराकरण का भरोसा दिया।
शराब दुकान, स्पीड ब्रेकर और तेंदूपत्ता भुगतान पर भी आश्वासन
ग्रामीणों ने दुआरी स्थित शराब दुकान के संबंध में समुदाय के साथ निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की मांग उठाई। प्रशासन ने शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए यातायात सुरक्षा हेतु गति अवरोधक (स्पीड ब्रेकर) निर्माण का भरोसा दिया।
इसके अलावा तेंदूपत्ता श्रमिकों के लंबित भुगतान को जल्द जारी कराने तथा राजस्व विभाग, सर्किल दुआरी के प्रकरणों का तत्काल निपटारा करने का भी आश्वासन दिया गया।
जनदबाव का असर, समाधान की दिशा में कदम
ज्ञापन सौंपने के बाद कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ने सभी बिंदुओं पर संवेदनशीलता से विचार कर शीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिलाया। प्रशासनिक आश्वासन के उपरांत आंदोलनकारियों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की, लेकिन साथ ही चेतावनी दी कि यदि समयबद्ध समाधान नहीं हुआ तो पुनः आंदोलन का मार्ग अपनाया जाएगा।
दुआरी की इस जनएकजुटता ने स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षा, रोजगार और स्थानीय समस्याओं को लेकर ग्रामीण अब सजग हैं और अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आवाज उठाने को तैयार हैं।
[10:43, 2/27/2026] +91 81034 47534: विकासखण्ड रायपुर कर्चुलियान में हैंडपंप संचालन संधारण के लिए सेल गठित

रीवा जिले के विकासखण्ड रायपुर कर्चुलियान में ग्रीष्मकाल के लिए हैण्डपंप संचालन संधारण के लिए सूखा सेल गठित किया गया है।सहायक यंत्री पीएचई उपखंड रायपुर ने बताया कि जनसुविधा के लिए सेल में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।कर्मचारी प्राप्त शिकायतों को कार्यालय की पंजी में दर्ज कर निराकरण के लिए संविदाकार और उपयंत्री को अवगत कराएंगे।गठित सेल में यदुनाथ बौद्ध मोबाइल नम्बर 9229498445, अर्पित द्विवेदी मोबाइल नम्बर 7697885502, आनंदलाल चतुर्वेदी मोबाइल नम्बर 9981856980 तथा सूरज पटेल मोबाइल नम्बर 6266443266 को तैनात किया गया है। सेल से प्राप्त शिकायतों का निराकरण उपयंत्री आयुष नागर उपयंत्री सुधीर पटेल तथा संविदाकार लक्ष्मणेन्द्र शुक्ला द्वारा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!