क्राइममध्य प्रदेशराज्यरीवालोकल न्यूज़
Trending

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सहायक परियोजना भू अर्जन अधिकारी एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

आए दिन अधिकारियों और कर्मचारियों को लोकायुक्त के द्वारा घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा जाता है।ऐसा ही मामला सीधी जिले से सामने आया है

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सहायक परियोजना भू अर्जन अधिकारी एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
♦️सीधी : समाचार 
मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।आए दिन अधिकारियों और कर्मचारियों को लोकायुक्त के द्वारा घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा जाता है।ऐसा ही मामला सीधी जिले से सामने आया है।जहां रीवा लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए एक सहायक परियोजना भू-अर्जन अधिकारी को 1 लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।दरअसल, सहायक परियोजना भू अर्जन अधिकारी भूपेन्द्र पांडेय के द्वारा फोरलेन सड़क में जमीन का मुआवजा राशि दिलाने के एवज में मांगी रिश्वत मांगी जा रही थी।एक लाख की रिश्वत फरियादी पहले ही दे चुका था।

क्या कहते हैं लोकायुक्त एसपी
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी शिवबहोर तिवारी निवासी सदला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोरलेन सड़क चौड़ीकरण में उसकी भूमि अधिग्रहित हुई है कुल 27 लाख रुपए के मुआवजे में से 50% राशि देने की मांग संबंधित अधिकारी द्वारा की जा रही थी आरोप है कि 1 लाख रुपये पूर्व में एडवांस के रूप में लिए जा चुके थे जबकि 1 लाख की राशि आज ट्रैप के दौरान ली जा रही थी शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया और निर्धारित राशि लेते समय भूपेंद्र पांडेय को रंगे हाथ पकड़ लिया कार्रवाई के दौरान आवश्यक दस्तावेज कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!