Uncategorized

साधू के भेष में महिला से 10 लाख की ठगी, सोने चांदी के जेवरात उठा ले गए नकली साधू

रीवा जिले के गुढ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चौडियार में साधू के भेष में आए दो लोगों ने महिला को ठगी का शिकार बनाया है

साधू के भेष में महिला से 10 लाख की ठगी, सोने चांदी के जेवरात उठा ले गए नकली साधू

गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चौड़ियार गांव की घटना
♦️रीवा : गुढ़ समाचार
रीवा जिले के गुढ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चौडियार में साधू के भेष में आए दो लोगों ने महिला को ठगी का शिकार बनाया है और तकरीबन 10 लाख रुपए के सोने के जेवरात लेकर आरोपी फरार हो गए हैं महिला ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई है घटना के संबंध में पीड़िता रेनू कुशवाहा पति रामजी कुशवाहा निवासी ग्राम चौड़ियार ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिवस उसके यहां साधू के भेष में दो लोग आए हुए थे

जिन्होंने उनके घर के संबंध में पहले तो सही जानकारी दी और उसके बाद पूजा पाठ का लालच देकर चावल के पांच दाने मंगवाए महिला ने बताया कि दोनों साधुओं ने चावल के पांच दोनों को भंडार गृह में ले जाकर रखने को कहा महिला ने बताया कि वह चावल के दाने ले जाकर भंडार गृह में रख दी इसके बाद साधुओं ने महिला से कागज मंगवाया जबकि मौके पर मौजूद पति को पानी के लिए भेज दिया महिला ने बताया कि रात में वह सो गई और सुबह जब जाकर भंडार गृह में देखी तो उसके तकरीबन 10 लाख रुपए कीमती जेवरात गायब सहित साधु गायब थे महिला के मुताबिक साधु के बेस में आए दोनों लोगों को वह नहीं जानती फिलहाल घटना की शिकायत थाने में दर्ज कर दी गई है पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!