लाइन हाजिर होते ही टूटी ‘सेटिंग’, दलाल मीडिया और छुट्टभैया नेता सदमे में!
लंबे समय से थाना प्रभारी की सुबह-शाम दलाली की दुकान चला रहे थे पुलिस अधीक्षक की अचानक हुई कार्यवाही से सदमे में हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि इनके उदर-भरण पोषण पर सीधा संकट खड़ा हो गया है।

लाइन हाजिर होते ही टूटी ‘सेटिंग’, दलाल मीडिया और छुट्टभैया नेता सदमे में!
मऊगंज/नईगढ़ी। नईगढ़ी थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर के लाइन हाजिर होते ही क्षेत्र की राजनीति और कथित मीडिया जगत में भूचाल आ गया है। लंबे समय से थाना प्रभारी की सुबह-शाम दलाली की दुकान चला रहे थे पुलिस अधीक्षक की अचानक हुई कार्यवाही से सदमे में हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि इनके उदर-भरण पोषण पर सीधा संकट खड़ा हो गया है।
सूत्रों की मानें तो थाना प्रभारी की ‘छत्रछाया’ में कई लोग अवैध लाभ, दबाव की राजनीति और मनमानी खबरबाजी के जरिए अपनी दुकान चला रहे थे। जैसे ही एसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया, वैसे ही इन कथित दलाल चेहरों की बोलती बंद हो गई।
कार्रवाई के बाद क्षेत्र में यह चर्चा आम है कि अब तक जो लोग खुद को सत्ता और सिस्टम का खास बताकर आम जनता को डराते-धमकाते थे, वे अचानक हाशिये पर चले गए हैं।
संभ्रांत और समाजिक लोगों के अनुसार यह कार्रवाई केवल एक भ्रष्ट पुलिस कर्मी के खिलाफ नहीं, बल्कि उस पूरे गठजोड़ के खिलाफ है जिसने पुलिस, राजनीति और मीडिया की छवि को धूमिल किया। लोगों को उम्मीद है कि इस सख्ती से न सिर्फ भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी, बल्कि आमजन को भी राहत मिलेगी। फिलहाल, नईगढ़ी में हालात यह हैं कि लाइन हाजिर की कार्रवाई ने कई नकाब उतार दिए हैं और यह साफ हो गया है कि ‘सेटिंग सिस्टम’ के भरोसे चल रही दुकानें अब ज्यादा दिन नहीं टिकने वालीं।




