क्राइममध्य प्रदेशमैहरराज्य

अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध मैहर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

63 लीटर अवैध देशी अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध मैहर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

63 लीटर अवैध देशी अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अनिमेष द्विवेदी और उनकी टीम द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 63 लीटर अवैध शराब जप्त की ।

◆घटना विवरण_ दिनांक 11/01/26 को थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि रामपथ गवन मार्ग ग्राम बरही पुलिया के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं इस सूचना पर थाना कोतवाली की टीम द्वारा मौके पर रेड कार्यवाही करते हुए पहुंची राकेश चौधरी के कब्जे से 07 कार्टून में देशी अंग्रेजी शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया ।

विदित हैआरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कई शराब तस्करी एवं बिक्री के अपराध पंजीबद्ध है
◆नाम पता आरोपी
राकेश चौधरी पिता चुनकी चौधरी उम्र 40 वर्ष पता नई बस्ती ओइला कोतवाली मैहर

◆जप्ती:- कुल 63लीटर अवैध अंग्रेजी गोवा एवं देशी प्रिंस लेमन शराब कीमती 31000 रुपये

◆सराहनीय भूमिका – निरीक्षक अनिमेष द्विवेदी, उनि कुलदीप पटेल, प्रआर जय बागरी राजेंद्र सिंह पवन कुमार, आर सोमेश सिंह हिमांशु कुमार सतीश राय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!