देर रात रैन बसेरा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, भोपाल के यादगार-ए-शाहजहांनी पार्क में लिया व्यवस्थाओं का जायज़ा, चाय पिलाई कंबल बांटे
इस दौरान उन्होंने रैन बसेरे में ठहरे गरीबों, जरूरतमंदों, बेसहारा लोगों और राहगीरों से आत्मीय संवाद किया, उनके हालचाल जाने और अपने हाथों से गर्मागर्म चाय पिलाई

भोपाल : देर रात रैन बसेरा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, भोपाल के यादगार-ए-शाहजहांनी पार्क में लिया व्यवस्थाओं का जायज़ा, चाय पिलाई कंबल बांटे
कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के बीच मुख्यमंत्री ने रैन बसेरे का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वहां ठहरे बेघर और राहगीरों से बातचीत की और कुशलक्षेम जानी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के सभी रैन बसेरों में ठंड से बचाव की व्यवस्थाएं और मजबूत की जाएं ताकि किसी भी जरूरतमंद को ठंड में परेशानी न हो।
कड़ाके की ठंड में हनुमना में राजनैतिक उबाल*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार देर रात भोपाल के तलैया स्थित यादगार-ए-शाहजहांनी पार्क रैन बसेरे का आकस्मिक निरीक्षण कर राहत व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने रैन बसेरे में ठहरे गरीबों, जरूरतमंदों, बेसहारा लोगों और राहगीरों से आत्मीय संवाद किया, उनके हालचाल जाने और अपने हाथों से गर्मागर्म चाय पिलाई। मुख्यमंत्री ने सर्दी से बचाव के लिए कंबल भी वितरित किए।
रैन बसेरे की ओर जाते समय पुलिस मुख्यालय के सामने लाल परेड ग्राउंड के गेट नंबर-4 स्थित शौर्य द्वार पर भी रुके, जहां मौजूद महिलाओं और बुजुर्गों से बातचीत कर कंबल बांटे। इसके बाद उन्होंने तलैया स्थित काली मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में मौजूद जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर भोपाल महापौर मालती राय, बीजेपी जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति, कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन, क्षेत्रीय पार्षद सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।




