गुढ़मध्य प्रदेशराज्यरीवालोकल न्यूज़
Trending

गुढ़ मंडल द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर में मनाया गया वीर बाल दिवस

विद्यालय के भव्य सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा वीर बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबज़ादों के अद्वितीय साहस और बलिदान की विस्तृत जानकारी दी गई

गुढ़ मंडल द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर में मनाया गया वीर बाल दिवस

गुढ़ (नि. प्र) भाजपा गुढ़ मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष एड अनंत कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर विद्यालय में वीर बाल दिवस शहीदी दिवस के रूप में श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता बी.के. पाण्डेय रहे, जबकि अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य गुलाब सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंडल अध्यक्ष कपूर चंद्र सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल पयासी एवं रमेश द्विवेदी उपस्थित रहे।

विद्यालय के भव्य सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा वीर बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबज़ादों के अद्वितीय साहस और बलिदान की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि साहिबज़ादों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से उप प्राचार्य मेवालाल द्विवेदी, बालेंद्र कुमार शुक्ला, उपेन्द्र श्रीवास्तव, प्रभाकर गुप्ता, योगेंद्र नामदेव, सूर्यभान वर्मा, अनीता सोनी, गीतांजलि सोनी, संतोष कुमार पाण्डेय, नेहा तिवारी, सुमन तिवारी, अनिल मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं लगभग पांच सौ विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बताया गया कि वीर बाल दिवस गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबज़ादों और माता गुजरी जी के अतुलनीय साहस और बलिदान को नमन करने का पावन अवसर है। बड़े साहिबज़ादे बाबा अजीत सिंह जी और बाबा जुझार सिंह जी ने चमकौर साहिब में वीरता से युद्ध करते हुए शहादत दी, वहीं छोटे साहिबज़ादे बाबा ज़ोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी ने सिरहिंद में अमानवीय यातनाओं के बावजूद धर्म से समझौता न करते हुए अमर बलिदान दिया।

वक्ताओं ने कहा कि साहिबज़ादों का यह त्याग केवल स्मरण का विषय नहीं, बल्कि आज की पीढ़ी के लिए कर्तव्य और प्रेरणा का संदेश है। 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस घोषित कर उनके बलिदान को राष्ट्रीय सम्मान दिया गया है, जो साहस, त्याग और चढ़दी कला के मूल्यों को अपनाने का संकल्प दिलाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!