भैरव बाबा धान खरीदी केंद्र का नोडल अधिकारी अंकित तिवारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश
नोडल अधिकारी किसानों से हुए रूबरू सही तौल नमी क्रम से किसानों की हो रही खरीदी

भैरव बाबा धान खरीदी केंद्र का नोडल अधिकारी अंकित तिवारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश
नोडल अधिकारी किसानों से हुए रूबरू सही तौल नमी क्रम से किसानों की हो रही खरीदी
रीवा
खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए असुविधा न हो उसके लिए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने हर खरीदी केंद्रों में निरीक्षण एवं किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं इस कड़ी में मंगलवार को नोडल अधिकारी अंकित तिवारी जिनको खरीदी केंद्र तहसील,भैरव बाबा एवं बदवार खरीदी केंद्र का नोडल प्रभारी बनाया गया है उनके द्वारा भैरव बाबा खरीदी केंद्र निरीक्षण किया गया केंद्र में किसानों से नोडल अधिकारी ने एक-एक से कर बात की।किसानों ने बताया कि उन्हें धान क्रय करने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई है।
उन्होंने किसानों के दस्तावेज देखे। काफी देर तक किसानों से बात कर धान क्रय केंद्रों की जमीनी हकीकत जानी।मौके पर मौजूद किसानों ने नोडल अधिकारी के सम्मुख बताया कि मानक के अनुरूप धान आसानी से धान क्रय केंद्रों पर खरीदा जा रहा है।
नोडल अधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी किसानों का नियमानुसार क्रय केंद्रों पर धान क्रय किया जाए।साथ ही किसानों को धान क्रय करने के लिए एवं समर्थन मूल्य प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित एवं जागरूक किया जाए।इस मौके पर समित प्रबंधक खरीदी प्रभारी सर्वेयर ऑपरेटर सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।




